LATEST NEWS

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल
  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में शुरू हुई डिजिटल बिक्री
  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में

  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश
  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश

नवादा में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गांव को चारों तरफ से घेराबंदी करके कार्रवाई, हथियार बरामद, एक गिरफ्तार

नवादा में अपराधियों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है जिसमें पुलिस ने एक गांव को घेरकर न सिर्फ अपराधी को पकड़ा बल्कि हथियार भी बरामद किया है.

नवादा में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गांव को चारों तरफ से घेरा

Bihar News :  नवादा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक देशी राइफल बरामद की है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका भतीजा फरार होने में सफल रहा। पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर एसडीपीओ सुजय कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इस टीम में वारिसलीगंज थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। टीम ने चकवाय गांव से पूरब श्मशान घाट के पास आम के बगीचे में छापेमारी की।


छापेमारी के दौरान वीरेंद्र कुमार नामक व्यक्ति को एक देशी राइफल के साथ पकड़ा गया। हालांकि, उसका एक भतीजा मौके से भाग निकला। पूछताछ में गिरफ्तार वीरेंद्र कुमार ने बताया कि यह राइफल उसके भतीजे अजीत सिंह की है। साइबर थाने की छापेमारी के बाद अजीत ने यह बंदूक उसे छुपाने के लिए दी थी। वीरेंद्र इसे आम के बगीचे में छिपाकर निगरानी कर रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

Diarch GO


इस संबंध में वारिसलीगंज थाना में कांड संख्या 376/26, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान वीरेंद्र कुमार, पिता स्वर्गीय राम प्रताप सिंह, निवासी चकवाय, थाना वारिसलीगंज, जिला नवादा के रूप में हुई है। पुलिस ने एक देशी राइफल बरामद की है।

NSIT
Nsmch

अमन की रिपोर्ट