LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

Weather Forecast : मॉनसून के आने का इंतजार खत्म ! केरल में इस दिन देगा दस्तक, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

Weather Forecast : आमतौर पर मॉनसून 1 जून को केरल पहुंचता है, लेकिन इस बार इसमें थोड़ी देरी दर्ज की गई है। केरल तट पर इस दिन मॉनसून का आगमन हो जायेगा......पढ़िए आगे

Weather Forecast : मॉनसून के आने का इंतजार खत्म ! केरल में इ
केरल में मॉनसून - फोटो : SOCIAL MEDIA

N4N DESK : देश में चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए मौसम विभाग से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, इस साल दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 4 जून को केरल के तट पर दस्तक देने जा रहा है। आमतौर पर मॉनसून 1 जून को केरल पहुंचता है, लेकिन इस बार इसमें थोड़ी देरी दर्ज की गई है। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो-तीन दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर, लक्षद्वीप, केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हो जाएंगी।

केरल में 7 दिनों का 'ऑरेंज' और 'येलो' अलर्ट जारी

मॉनसून के आगमन को लेकर मौसम विभाग पूरी तरह सतर्क है। आईएमडी (IMD) की वैज्ञानिक नीता के गोपाल ने बताया कि केरल में मॉनसून के शुरू होने की सभी आवश्यक परिस्थितियां तैयार हो चुकी हैं, जिसके चलते आधिकारिक तौर पर 4 जून की तारीख घोषित की गई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि 4 जून की शाम से ही केरल में भारी बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। इसे देखते हुए पूरे केरल राज्य में अगले 7 दिनों के लिए ‘ऑरेंज’ और ‘येलो’ अलर्ट जारी कर दिया गया है। लगातार भारी बारिश की आशंका को देखते हुए प्रशासन और आम जनता को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

पहाड़ी इलाकों पर रहेगा विशेष प्रतिबंध

मौसम विभाग ने विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों के लिए सख्त चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में भारी बारिश के चलते भूस्खलन (landslide) का खतरा बढ़ जाता है, जिसे देखते हुए प्रतिबंधों के साथ 'ऑरेंज अलर्ट' लागू किया गया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, मॉनसून की सक्रियता तेजी से बढ़ रही है और 4 जून के आसपास यह अरब सागर, लक्षद्वीप, तमिलनाडु के साथ-साथ बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम-मध्य, पूर्व-मध्य और उत्तर-पूर्व हिस्सों को भी कवर कर सकता है।

तारीखों में क्यों हुआ बदलाव?

गौरतलब है कि आईएमडी ने अपने शुरुआती अनुमान में केरल में मॉनसून के आगमन की तारीख 26 मई बताई थी। लेकिन चक्रवाती हवाओं और मौसमी सिस्टम में आए बदलावों के कारण मॉनसून की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई। इसके बाद विभाग ने 29 मई को अपडेट जारी कर इसके अगले सप्ताह आने की बात कही थी, जो अब 4 जून को सच होने जा रही है।

NSIT
Nsmch

इस साल सामान्य से कम रह सकती है बारिश

मौसम विभाग ने मॉनसून की तारीख के साथ-साथ इस साल होने वाली कुल बारिश का संशोधित पूर्वानुमान भी जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, इस साल मॉनसून के सीजन में देश के भीतर सामान्य से थोड़ी कम बारिश होने की संभावना है। विभाग का अनुमान है कि इस वर्ष भारत में दीर्घकालिक औसत (LPA) की करीब 90 फीसदी बारिश हो सकती है। हालांकि, केरल और इसके आसपास के दक्षिणी राज्यों में शुरुआती दस्तक काफी धमाकेदार होने की उम्मीद है।