LATEST NEWS

  • Digha Koilwar Four Lane Road
  • Bihar Roadways:दीघा से कोईलवर फोरलेन सड़क परियोजना को एनओसी का इंतजार, पटना के जाम से मिलेगी राहत, सुधरेगी

  • Bihar Taekwondo Gold Medalist Drown
  • बिहार के गोल्ड मेडल विजेता राष्ट्रीय खिलाड़ी गोपाल कृष्ण सहित चार लोगों की नदी में डूबने से मौत,

  • CoSiwan Blast Constable taken hostage Cracks Houses Wallsnstable taken hostage
  • Bihar Crime: सिवान में बम-पटाखे नष्ट करने के दौरान धमाका, लोगों ने सिपाही को बनाया बंधक

  • Bihar Train Cancellation Route Diversion NI Work
  • Bihar Rail Disruption: बिहार में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, 22 ट्रेनें रद्द और 19 के रूट बदले

  • Valmiki Tiger Reserve Elephants Block Railway Track
  • Bihar News: बिहार में रेलवे ट्रैक पर बैठे दो हाथी, यहांं दो घंटे तक थमी ट्रेनों की रफ्तार

ONE NATION ONE ELECTION- वन नेशन वन इलेक्शन को मिली मंजूरी, मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला, अब संसद में पेश होगा विधेयक

ONE NATION ONE ELECTION- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट ने बुधवार को ऐतिहासिक फैसला लेते हुए वन नेशन वन इलेक्शन विधेयक को मंजूरी प्रदान कर दी। जिसके बाद अब विधेयक को संसद में पेश करने की तैयारी शुरू हो गई है।

 ONE NATION ONE ELECTION- वन नेशन वन इलेक्शन को मिली मंजूरी,
मोदी कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला- फोटो : NEWS4NATION

NEW DELHI - मोदी सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल में ऐतिहासिक फैसला लेते हुए वन नेशन वन इलेक्शन बिल को मंजूरी दे दी है। आज केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग में इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। अब इस विधेयक को इसी सत्र में संसद में पेश किया जाएगा।

बता दें कि लंबे समय से मोदी सरकार वन नेशन वन इलेक्शन कराने को लेकर तैयारी कर रही थी। जिसके लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक कमेटी भी बनाई गई थी। जिन्होंने वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर होनेवाले प्रभाव को लेकर रिपोर्ट तैयार की। कमेटी ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मार्च में अपनी सिफार‍िशें सरकार को सौंपी थी. केंद्र सरकार ने कुछ समय पहले ही इन सिफारिशों को स्‍वीकार कर ल‍िया था. कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में सिर्फ 2 चरणों में चुनाव कराने की सिफार‍िश की है. सिफारिश के मुताबिक, पहले चरण में लोकसभा और विधानसभा चुनाव कराए जा सकते हैं, जबक‍ि दूसरे चरण में स्थानीय निकाय के लिए चुनाव कराए जाने चाहिए 

बिहार के सीएम ने किया है समर्थन

मोदी सरकार के वन नेशन वन इलेक्शन को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित जीतन राम मांझी की पार्टी, चिराग पासवान सहित कई पार्टियों ने पहले ही समर्थन दिया है।