LATEST NEWS

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल
  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में शुरू हुई डिजिटल बिक्री
  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में

  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश
  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश

जनरल एन एस राजा सुब्रमणि बने नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन बने नौसेना प्रमुख

जनरल एन एस राजा सुब्रमणि ने नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पदभार संभाल लिया है, एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने नौसेना प्रमुख का पदभार संभाल लिया है.

General N S Raja Subramani /Admiral Krishna Swaminathan
General N S Raja Subramani /Admiral Krishna Swaminathan- फोटो : news4nation

CDS and  Navy Chief: भारत सरकार की तरफ से देश के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बनाए गए जनरल एन एस राजा सुब्रमणि ने आधिकारिक तौर पर अपना काम संभाल लिया है। वे पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान की जगह ले रहे हैं। इससे पहले वे राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार के रूप में देश की सुरक्षा रणनीति में अहम भूमिका निभा रहे थे। अब नए सीडीएस के ऊपर तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाने और सेना को आधुनिक बनाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

 27वें नौसेना प्रमुख

वहीं एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने रविवार को देश के 27वें नौसेना प्रमुख के रूप में अपना पदभार संभाल लिया है। कमान संभालते ही उन्होंने साफ किया कि सुरक्षा के इस चुनौतीपूर्ण माहौल में नौसेना को पूरी तरह से तैयार रखना और नई तकनीक को अपनाना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए देश के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और इसे अपने करियर का सबसे बड़ा सम्मान बताया।

Diarch GO


नौसेना प्रमुख ने कहा, "मैं आज बहुत ही जिम्मेदारी, गर्व और आभार की भावना के साथ यह कमान संभाल रहा हूं। भारतीय नौसेना देश के हितों की रक्षा के लिए हर जगह पूरी तरह अलर्ट है। आज के समय में हमारे आसपास की सुरक्षा का माहौल लगातार चुनौतीपूर्ण, जटिल और अनिश्चित बना हुआ है, ऐसे में हमारी सक्रियता बहुत जरूरी है।" समुद्री खतरों से निपटने के अपने प्लान पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि देश के आर्थिक और सुरक्षा हितों की रक्षा करना सबसे ऊपर है। 


पीएम के विजन 'JAI' को करेंगे पूरा

वहीं नया पदभार संभालते हुए जनरल सुब्रमणि ने कहा, "मैं यह जिम्मेदारी मिलने पर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। भारतीय सेना, नौसेना, वायुसेना और रक्षा मंत्रालय मिलकर देश की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। हम प्रधानमंत्री के विजन 'JAI' यानी जॉइंटनेस, आत्मनिर्भरता और इनोवेशन को लागू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।" उन्होंने आगे कहा कि सेना को आत्मनिर्भर बनाना हमारी सुरक्षा के लिए सबसे जरूरी है और हम स्वदेशी हथियारों को बढ़ावा देंगे।

NSIT
Nsmch


14 दिसंबर 1985 को 'गढ़वाल राइफल्स' की 8वीं बटालियन में शामिल होने वाले जनरल सुब्रमणि राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और भारतीय सैन्य अकादमी के छात्र रहे हैं। उन्होंने भारत के साथ-साथ विदेशों में भी सैन्य शिक्षा हासिल की है। वे ब्रिटेन के जॉइंट सर्विसेज कमांड स्टाफ कॉलेज से पढ़े हैं। उनके पास किंग्स कॉलेज लंदन से एमए और मद्रास यूनिवर्सिटी से डिफेंस स्टडीज में एम.फिल की डिग्रियां हैं।