पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल, 12 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला

पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चुनाव आयोग की ओर से एक 12 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया गया है.

West Bengal Assembly Elections
West Bengal Assembly Elections- फोटो : news4nation

West Bengal : चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। आयोग के निर्देश पर कोलकाता पुलिस समेत राज्य पुलिस के कुल 12 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस कार्रवाई के तहत कोलकाता पुलिस में कई अहम पदों पर तैनात अधिकारियों को हटाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।


आदेश के मुताबिक, CID में तैनात DIG सोमा दास मित्रा को कोलकाता पुलिस में जॉइंट कमिश्नर (क्राइम) बनाया गया है। वहीं, DIG (पर्सनेल) के पद पर कार्यरत सुदीप सरकार को जॉइंट कमिश्नर (हेडक्वार्टर) की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, स्पेशल टास्क फोर्स की DIG देबस्मिता दास को जॉइंट कमिश्नर (इंटेलिजेंस) नियुक्त किया गया है।

Diarch GO


चुनाव आयोग ने कोलकाता पुलिस के नॉर्थ, साउथ, ईस्ट और साउथ-ईस्ट डिवीजन के डिप्टी कमिश्नरों को भी उनके पदों से हटा दिया है। नई नियुक्तियों के तहत वीएसआर अनंतनाग को डिप्टी कमिश्नर (साउथ) बनाया गया है, जबकि प्रदीप कुमार यादव को डिप्टी कमिश्नर (नॉर्थ) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


इसी क्रम में भांगर डिवीजन के डीसी सैकत घोष का तबादला कर उन्हें साउथ-ईस्ट डिवीजन का डीसी बनाया गया है। वहीं, काउंटर इंसर्जेंसी फोर्स के एसपी प्रशांत चौधरी को कोलकाता पुलिस में डिप्टी कमिश्नर (ईस्ट) नियुक्त किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, इन तबादलों के अलावा भी चुनाव आयोग ने राज्य के कई पुलिस जिलों और कमिश्नरेट में व्यापक स्तर पर अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। यह कदम आगामी चुनावों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से उठाया गया है।

NSIT
Nsmch