LATEST NEWS

  • Pakistan Linked Network
  • Bihar Crime: बिहार से गिरफ्तार हुए दो पाकिस्तानी एजेंट, ISI नेटवर्क से जुड़े मामले के खुलासा से

  • Ara Hospital
  • Bihar Health News: सदर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था! महिला मरीज को बेड नहीं मिला, बैठने की जगह पर

  • Vaishali Police Seize Firecrackers
  • Bihar Crime: वैशाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मकान से 20 लाख के अवैध पटाखे बरामद, कारोबारी गिरफ्तार

  • Tirhut Graduate Poll
  • Tirhut Graduate Poll: तिरहुत स्नातक चुनाव में वंशीधर ब्रजवासी 3427 वोटों से आगे, पढ़िए अब तक के मतों

  • Patna Teacher MLC Poll RJD Sanjeev Kumar Defeats BJP Yadav
  • Patna Teacher MLC Election: पटना शिक्षक MLC सीट पर RJD की जीत की आधिकारिक घोषणा, संजीव कुमार बोले-

Threat to blow up Reserve Bank of India: भारतीय रिजर्व बैंक को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मामला

भारतीय रिजर्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर एक धमकी भरा ईमेल मिला है जिसमें बैंक को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

National News
भारतीय रिजर्व बैंक को बम से उड़ाने की धमकी- फोटो : Social media

Threat to blow up Reserve Bank of India: मुंबई में भारतीय रिजर्व बैंक को  को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी भरा ई-मेल रूसी भाषा में आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर प्राप्त हुआ। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी है।भारतीय रिजर्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर एक धमकी भरा ईमेल मिला है जिसमें बैंक को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जोन 1 डीसीपी, मुंबई पुलिस ने बताया कि ईमेल रूसी भाषा में है, जिसमें बैंक को उड़ाने की धमकी दी गई है। माता रमाबाई मार्ग (एमआरए मार्ग) पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

यह पहली बार नहीं है जब आरबीआई को इस तरह की धमकी मिली हो। पिछले महीने भी आरबीआई के कस्टम केयर नंबर पर कॉल करके धमकी दी गई थी।पिछले कुछ दिनों में दिल्ली के कई स्कूलों को भी बम धमकी मिली है। हालांकि, पुलिस जांच में इन धमकियों को अफवाह साबित किया गया है।

मुंबई पुलिस ने धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान करने के लिए विभिन्न तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। साथ ही, आरबीआई की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।