LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Extortion demanded from Union Minister : केंद्रीय मंत्री से बदमाशों ने मांगी 50 लाख रुपये की रंगदारी, FIR दर्ज , सर्दी में भी पुलिस के छुट रहे पसीने

रक्षा राज्य मंत्री को मोबाइल पर धमकी भरा मैसेज भेजकर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

National News
केंद्रीय मंत्री से बदमाशों ने मांगी 50 लाख रुपये की रंगदारी- फोटो : Social media

 Extortion demanded from Union Minister : रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को मोबाइल पर मैसेज करके अपराधियों ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है.रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ को मोबाइल पर धमकी भरा मैसेज मिला।अपराधियों ने संजय सेठ से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और FIR दर्ज की गई।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

संजय सेठ ने दिल्ली के डीजीपी से इस मामले की शिकायत की है।अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।धमकी भरा मैसेज शुक्रवार दोपहर 4 बजे भेजा गया था।दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम भी मामले की जांच कर रही है।झारखंड पुलिस भी आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।पुलिस फोन मैसेज के लोकेशन के आधार पर छापेमारी कर रही है।

Diarch GO

जांच में पता चला कि मैसेज रांची के कांके थाना क्षेत्र के होसिर इलाके से भेजा गया था।अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मैसेज किसने भेजा था।दिल्ली के डीजीपी ने झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता को मामले की जानकारी दी है।

डीजीपी ने आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।पुलिस कई टीमों के साथ आरोपी की खोजबीन में लगी हुई है।

NSIT
Nsmch