LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Drug Lord Murdered in US - लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में सुनील यादव को गोलियों से भून डाला, मृतक के कारनामे जान उड़ जायेंगे होश, भारतीय पुलिस के लिए था मोस्ट वांटेड

Drug Lord Murdered in US - भारत के Most Wanted और फर्जी पासपोर्ट के जरिए देश से फरार हुए ड्रग्स माफिया की पंजाब निवासी राजीव यादव उर्फ गोली को अमेरिका के केलिफोर्निया में लॉरेंस विश्नोई गैंग को ठोक दिया है।

 Drug Lord Murdered in US - लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अमेरिका क
लारेंस बिश्नोई गैंग का कारनामा।- फोटो : कुलदीप भारद्वाज

N4N DESK - भारत में पाकिस्तान से आने आने वाली ड्रग्स में सुनील यादव उर्फ गोली एक बड़ा नाम था। बकौल एजेंसियों के कुछ साल पहले भारत में सुनील यादव का 300 करोड़ रुपए का कंसाइनमेंट पकड़ा गया था। सुनील यादव करीब 2 साल पहले फर्जी पासपोर्ट के जरिये देश छोड़कर अमेरिका भाग गया था। वो अमेरिका के केलिफोर्निया के स्टॉकटन में रह रहा था। उसने दिल्ली से राहुल नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाया था। इस मुद्दे पर पुलिस का बयान भी सामने आया है। पुलिस ने कहा कि एक व्यक्ति को गोली लगने की जानकारी पर कॉल लोकेशन पर प्रतिक्रिया दी। मौके पर पहुंचने के बाद, अधिकारियों ने एक पुरुष को गोली लगने से घायल पाया। पीड़ित को मृत घोषित कर दिया गया। कोई संदिग्ध जानकारी नहीं है।

अमेरिका के कैलिफोर्निया में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने सुनील यादव उर्फ़ "गोली" की गोली मारकर हत्या कर दी। सूत्रों के अनुसार, इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। सुनील यादव को ड्रग्स तस्करी का एक बड़ा खिलाड़ी माना जाता था, जो पाकिस्तान से ड्रग्स की खेप मंगवाकर दुनियाभर में आपूर्ति करता था। लगभग दो साल पहले, सुनील यादव फर्जी पासपोर्ट के जरिए अमेरिका भाग गया था   वह पंजाब के अबोहर फाजिल्का का रहने वाला था और पहले लॉरेंस गैंग से जुड़ा हुआ था।

रेड कॉर्नर नोटिस था जारी 

सुनील यादव का दूसरा नाम "गोली वरयाम खेड़ा" था। इससे पहले, राजस्थान पुलिस ने उसे गंगानगर में हुए पंकज सोनी हत्याकांड में भी गिरफ्तार किया था। हाल ही में राजस्थान पुलिस ने सुनील यादव के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवा रखा था। राजस्थान पुलिस ने दुबई की एजेंसियों से सुनील यादव के सहयोगी की भी गिरफ्तारी करवाई थी। पिछले काफी वक्त से देश के तमाम राज्यों की पुलिस सुनील यादव की तलाश कर रही थी। बाद में एजेंसियों को उसकी लोकेशन का पता चला था। पता चला था कि वो अपना गैंग अमेरिका के केलिफोर्निया शहर से आपरेट कर रहा था। हालांकि उसकी मौत से एजेंसियों ने राहत की सांस  ली है, क्योंकि वो पिछले काफी समय से ड्रग्स के गोरखधंधे में शामिल था। इस हत्याकांड के बाद सुनील ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से नाता तोड़ लिया था, लेकिन वह अपने आपराधिक गतिविधियों के कारण पुलिस और अन्य गैंग्स के निशाने पर था।

NSIT
Nsmch

रोहित गोदारा ने ली जिम्मेदारी

रोहित गोदारा ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है। रोहित गोदारा के नाम से एक कथित पोस्ट सामने आया है। जिसमें उसने घटना की जिम्मेदारी ली है। रोहित गोदारा की तरफ से कहा गया है कि ....

"कैलिफोर्निया स्टॉकटन में मकान नंबर 6706 माउंट एलबर्स व्हाई में सुनील यादव उर्फ गोलिया विराम खेड़ा अबोहर की हत्या हुई हैं, उसकी हम पूरी जिम्मेदारी लेते हैं। इन्होंने पंजाब पुलिस से मिलकर हमारे सबसे प्यारे भाई अंकित भादू का एनकाउंटर करवाया था। 

जिसका बदला लिया हैं हमने और जो भी लोग इसमें शामिल हैं, चाहे कोई भी हो, सबका हिसाब होगा। भाइयों इन्होंने पूरे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के यूथ को नशे का आदी बनाया। यह पुलिस से मिलकर ड्रग्‍स बेचते हैं। इनके ऊपर गुजरात मैं 300 केजी का ड्रग्स का पर्चा है।"

रिपोर्ट - कुलदीप भारद्वाज