LATEST NEWS

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

कॉकरोच जनता पार्टी कौन है जिसने भाजपा को पछाड़ा, कैसे ज्वाइन कर करेंगे CJP, चुनाव लड़ने का क्या है प्लान

सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई सूर्यकांत की एक टिप्पणी देश के युवाओं को लेकर आई थी जिसमें उन्होंने बेरोजगार युवा वर्ग को कॉकरोच कहा था अब वही युवा वर्ग देश के सियासी दलों और अदालत को आईना दिखा रहे हैं

Cockroach Janta Party
Cockroach Janta Party- फोटो : news4nation

Cockroach Janta Party :  देश की राजनीति और सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक नया नाम तेजी से चर्चा में है  “कॉकरोच जनता पार्टी” यानी CJP। कुछ ही दिनों पहले शुरू हुई यह सटायरिकल डिजिटल मुहिम अब एक बड़े ऑनलाइन मूवमेंट का रूप ले चुकी है। हैरानी की बात यह है कि इंस्टाग्राम पर इसके फॉलोअर्स की संख्या कई स्थापित राजनीतिक दलों को चुनौती देती नजर आ रही है। गुरुवार दोपहर 12 बजे तक CJP के इंस्टाग्राम हैंडल पर 12.5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं। तुलना करें तो BJP के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 8.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि कांग्रेस के हैंडल @incindia के लगभग 13.2 मिलियन फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी के अकाउंट के करीब 1.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं।


सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद

इस पूरे डिजिटल मूवमेंट की शुरुआत 15 मई 2026 को हुई एक सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के बाद हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई सूर्यकांत की एक टिप्पणी चर्चा में आ गई। वायरल दावों के अनुसार उन्होंने कहा था कि कुछ बेरोजगार युवा “कॉकरोच” की तरह हैं, जो बाद में मीडिया, सोशल मीडिया और RTI एक्टिविज्म के जरिए सिस्टम पर हमला करते हैं। इस कथित टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। कई यूजर्स ने इसे बेरोजगार युवाओं का अपमान बताया और इसी विरोध को व्यंग्य और मीम कल्चर के जरिए “Cockroach Janta Party” में बदल दिया गया।

Diarch GO


कौन हैं CJP के फाउंडर?

इस डिजिटल कैंपेन की शुरुआत 30 वर्षीय अभिजीत डिपके ने की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह बोस्टन में नौकरी के लिए आवेदन करने वाले थे, लेकिन कथित टिप्पणी से आहत होकर उन्होंने सोशल मीडिया पर यह सटायरिकल अभियान शुरू कर दिया। एक इंटरव्यू में अभिजीत ने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा तकलीफ इस बात से हुई कि यह बयान देश के सर्वोच्च न्यायिक पद से जुड़ा बताया गया। उनका कहना था कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करने वाले संस्थान से ऐसी तुलना बेहद परेशान करने वाली थी।

NSIT
Nsmch

78 घंटे में 30 लाख फॉलोअर्स

CJP की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लॉन्च के महज 78 घंटे के भीतर इसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 30 लाख फॉलोअर्स हो गए थे। 20 मई तक यह आंकड़ा 90 लाख पार कर गया और अब यह 1.25 करोड़ से अधिक बताया जा रहा है। दिलचस्प बात यह भी है कि CJP के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभी सिर्फ 50 से कुछ ज्यादा पोस्ट हैं, जबकि BJP ने अपने अकाउंट पर 18 हजार से अधिक पोस्ट शेयर किए हैं।


“जिन्हें सिस्टम गिनना भूल गया”

CJP की वेबसाइट पर खुद को “उन लोगों की राजनीतिक पार्टी” बताया गया है जिन्हें सिस्टम ने नजरअंदाज कर दिया। वेबसाइट की टैगलाइन है — “Five demands. Zero sponsors. One big stubborn swarm.” वेबसाइट पर मौजूद मैनिफेस्टो पूरी तरह व्यंग्यात्मक अंदाज में लिखा गया है। इसमें दावा किया गया है कि यह कोई पारंपरिक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि उन युवाओं की आवाज है जिन्हें “आलसी”, “हमेशा ऑनलाइन रहने वाला” और अब “कॉकरोच” कहा जा रहा है।


पार्टी में शामिल होने के लिए क्या चाहिए?

CJP की वेबसाइट पर सदस्यता के लिए चार “योग्यताएं” भी बताई गई हैं —  बेरोजगार होना, आलसी होना, हमेशा ऑनलाइन रहना, “प्रोफेशनली बड़बड़ाने” की क्षमता रखना। वेबसाइट पर यह भी लिखा गया है कि सदस्यता पूरी तरह मुफ्त और लाइफटाइम है। न कोई फीस, न मिस्ड कॉल कैंपेन और न ही नेताओं के साथ सेल्फी की जरूरत।


सोशल मीडिया पर नया डिजिटल विरोध?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि CJP सिर्फ एक मीम पेज या मजाक भर नहीं रह गया है। यह युवाओं की बेरोजगारी, सिस्टम से नाराजगी और डिजिटल पीढ़ी की व्यंग्यात्मक राजनीति का प्रतीक बनता जा रहा है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह अभियान आगे चलकर किसी वास्तविक राजनीतिक संगठन का रूप लेगा या सिर्फ सोशल मीडिया आधारित सटायर तक सीमित रहेगा। लेकिन फिलहाल “कॉकरोच जनता पार्टी” इंटरनेट की दुनिया में सबसे ज्यादा चर्चा बटोरने वाले नामों में शामिल हो चुकी है।