LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Rojgar Mela: पीएम मोदी ने 71,000 युवाओं को दिया नियुक्ति पत्र , देश के 45 स्थानों पर रोजगार मेला आयोजित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भर्ती अभियान 'रोजगार मेला' के अंतर्गत लगभग 71,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने युवाओं को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित किया।

Bihar News
PM ने 71000 युवाओं को सौंपा अपॉइनमेंट लेटर- फोटो : social Media

Rojgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को 'रोजगार मेला' के अंतर्गत लगभग 71,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए युवाओं को संबोधित भी किया। इससे पहले, प्रधानमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी कि रोजगार सृजन को प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए यह रोजगार मेला एक महत्वपूर्ण कदम है। यह युवाओं को राष्ट्र निर्माण और आत्मनिर्भरता में सक्रिय भागीदारी के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूरे देश के 71,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। यह नियुक्ति पत्र वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वितरित किया गया।  इसके पश्चात, प्रधानमंत्री सभी युवाओं को संबोधित किया।  प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस संबंध में जानकारी दी है। 

 देश के 45 स्थानों पर ये रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। ये भर्तियां केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के लिए की जा रही हैं, जिसमें गृह मंत्रालय, डाक विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, और वित्तीय सेवा विभाग शामिल हैं।