LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

खगड़िया में युवक की गोली मारकर हत्या, हथियार सहित बदमाश फरार, इलाके में दहशत

इस हत्या के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं। सूचना मिलने पर अलौली थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

, Khagaria Murder
, Khagaria Murder- फोटो : news4nation

Bihar News : खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र में  दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात फुलतोड़ा पुल के समीप हुई, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने युवक को गोली मार दी और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। 


गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, जहां युवक गंभीर अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान जंगली पटेल (30 वर्ष) के रूप में हुई है। वह पवन पटेल के पुत्र थे और ज्वालापुर वार्ड संख्या-23, पोस्ट मेघना, थाना अलौली के निवासी बताए गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, जंगली पटेल ज्वालापुर बस स्टैंड पर किरानी का काम करते थे।

Diarch GO


घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इस हत्या के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं। सूचना मिलने पर अलौली थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा हत्या के कारणों और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।


फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

अमित की रिपोर्ट

NSIT
Nsmch