LATEST NEWS

  • Bihar News :गयाजी में जमीन विवाद को लेकर सुरक्षा पर उठे सवाल, पीड़ितों ने एसएसपी से लगाई निष्पक्ष कार्रवाई की गुहार
  • Bihar News :गयाजी में जमीन विवाद को लेकर सुरक्षा पर उठे सवाल, पीड़ितों ने एसएसपी से लगाई निष्पक्ष

  • नशामुक्त बिहार के सघन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, इंजीनियरिंग कॉलेज में सीएम के कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण
  • नशामुक्त बिहार के सघन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, इंजीनियरिंग कॉलेज में सीएम के कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण

  • Bihar News : पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, माखन भोग वर्कशॉप का लाइसेंस किया निलंबित, बंशी लाल रेस्टोरेंट में बासी खाद्य सामग्री किया नष्ट
  • Bihar News : पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, माखन भोग वर्कशॉप का लाइसेंस किया निलंबित, बंशी

  • नक्सलमुक्त बिहार की उपलब्धि राष्ट्रीय मंच पर होगी प्रदर्शित,  केवड़िया के राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल होंगे बिहार के 1100  प्रतिभागी
  • नक्सलमुक्त बिहार की उपलब्धि राष्ट्रीय मंच पर होगी प्रदर्शित, केवड़िया के राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल

  • Bihar News : बिहार में शिक्षा विभाग का अनोखा कारनामा, शिक्षिका को 17.49 लाख का किया गया एरियर भुगतान, मचा हड़कंप
  • Bihar News : बिहार में शिक्षा विभाग का अनोखा कारनामा, शिक्षिका को 17.49 लाख का किया गया एरियर

Bihar Crime: पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, 5 साल की बेटी बोली-पापा ने मां को मारा

Bihar Crime:22 वर्षीय महिला आशा देवी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। ...

Bihar Crime: पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, 5 साल की ब
त्नी को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला- फोटो : reporter

Bihar Crime: वैशाली जिले में घरेलू विवाद के बीच हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बिदुपुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर वार्ड-6 में 22 वर्षीय महिला आशा देवी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी पति और उसके परिवार के सदस्यों के घर से फरार होने की बात सामने आई है। घर में मृतका की पांच साल की मासूम बेटी अकेली मिली, जिसने अपनी मां के साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी।

मृतका की पहचान आशा देवी, पिता गणेश पासवान, के रूप में हुई है। उसका मायका राघोपुर के जुरावनपुर थाना क्षेत्र स्थित पहाड़पुर वार्ड-12 में है। करीब ढाई साल पहले उसकी शादी मथुरापुर निवासी सुजीत पासवान से हुई थी।

परिजनों के मुताबिक, आशा और सुजीत दोनों की यह दूसरी शादी थी। सुजीत की पहली पत्नी की बीमारी से मौत हो गई थी और उससे दो बच्चे हैं। वहीं, आशा के पहले पति की भी बीमारी से मौत हो गई थी। उसकी पांच वर्षीय बेटी अंशिका कुमारी उसके साथ रहती थी। मृतका के पिता का आरोप है कि बच्चों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था।

आशा की मां ने आरोप लगाया कि शादी के करीब छह महीने बाद उसके पति का व्यवहार बदलने लगा और उसके साथ मारपीट की जाने लगी। परिजनों का दावा है कि पिछले पांच दिनों से आशा को खाना तक नहीं दिया जा रहा था। मां के मुताबिक, घटना से एक रात पहले करीब नौ बजे आशा ने फोन कर उसे मायके ले जाने की गुहार लगाई थी। उसने आशंका जताई थी कि उसे जिंदा नहीं छोड़ा जाएगा। परिजनों ने सुबह ले जाने की बात कही, लेकिन सुबह उसकी मौत की खबर मिली।पांच वर्षीय अंशिका ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद उसके पिता ने डंडे से मां को मारा। बच्ची के अनुसार, उस समय दादी घर पर नहीं थीं और दादा भी मौजूद नहीं थे। घटना के बाद घर के लोग वहां से चले गए।

NSIT
Nsmch

सूचना मिलते ही बिदुपुर थानाध्यक्ष रवि प्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है।पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। फिलहाल हत्या के पीछे की परिस्थितियों और परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार