LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

पुलिस पर युवक की बेरहमी से पिटाई का आरोप, हालत नाजुक, ओपी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी सवालों के घेरे में, पूछताछ या पुलिसिया जुल्म?

Bihar Crime: 18 वर्षीय युवक और उसके परिजनों ने आरोप लगाया है कि पूछताछ के बहाने युवक को सुनसान जगह ले जाकर करीब आधे घंटे तक बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। ...

Vaishali Family Alleges Police Brutality Against Youth
पुलिस पर युवक की बेरहमी से पिटाई का आरोप- फोटो : reporter

Bihar Crime: वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के चकसिकंदर ओपी इलाके में पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। 18 वर्षीय युवक और उसके परिजनों ने आरोप लगाया है कि पूछताछ के बहाने युवक को सुनसान जगह ले जाकर करीब आधे घंटे तक बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। मामले ने इलाके में आक्रोश पैदा कर दिया है और स्थानीय लोग संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पीड़ित धीरज कुमार, निवासी कुसियारी, ने आरोप लगाया कि रविवार देर रात चकसिकंदर ओपी की पुलिस उसके बड़े भाई की तलाश में गांव पहुंची थी। इसी दौरान वह स्वयं पुलिस के पास गया। धीरज का आरोप है कि ओपी प्रभारी संदीप कुमार ने उस पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाते हुए उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद बिना किसी औपचारिक कार्रवाई के पुलिस वाहन से उसे सुनसान चंवर में ले जाया गया, जहां उसके सिर, सीने और शरीर के अन्य हिस्सों पर लाठी-डंडों से मारपीट की गई।

Diarch GO

परिजनों का दावा है कि करीब 30 मिनट तक कथित पिटाई के बाद धीरज बेहोश हो गया। इसके बाद पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिदुपुर लेकर पहुंची, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल, हाजीपुर रेफर कर दिया। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि रेफर के दौरान एंबुलेंस में ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं थी और रास्ते भर उन्होंने किसी तरह उसकी सांसें चलती रखने की कोशिश की।

घटना के बाद देवा चौक और आसपास के क्षेत्रों में लोगों में नाराजगी फैल गई। स्थानीय लोगों और होटल संचालकों ने आरोप लगाया कि बिना पर्याप्त आधार और कानूनी प्रक्रिया का पालन किए किसी युवक के साथ इस तरह की कथित मारपीट कानून और मानवाधिकारों के खिलाफ है। उन्होंने ओपी प्रभारी समेत संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।

NSIT
Nsmch

हालांकि, इस मामले में सदर-1 के प्रभारी एसडीपीओ गोपाल मंडल ने कहा कि बिदुपुर थाना अध्यक्ष से जानकारी लेने पर उन्हें बताया गया कि ऐसा कोई मामला नहीं है और स्थिति सामान्य है। फिलहाल मामले को लेकर दोनों पक्षों के दावे सामने हैं और आधिकारिक जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी।

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार