LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

पटना से जोगबनी जा रही बस का भीषण हादसा, ट्रक से टक्कर के बाद मचा कोहराम ... एक की मौत, कई घायल

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में देव ट्रैवल्स की बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जख्मी यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरायगढ़-भपटियाही पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।

Patna to Jogbani bus accident
Patna to Jogbani bus accident- फोटो : news4nation

Bihar News :  पटना से जोगबनी जा रही देव ट्रैवल्स की यात्री बस सोमवार तड़के करीब तीन बजे भपटियाही थाना क्षेत्र के झाझा गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस भीषण दुर्घटना में बस के खलासी भागीरथ झा की मौत हो गई, जबकि बस में सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री जख्मी हो गए। मृतक भागीरथ झा राघोपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव के निवासी बताए गए हैं।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में देव ट्रैवल्स की बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जख्मी यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरायगढ़-भपटियाही पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद यात्रियों को घर भेज दिए जाने की जानकारी मिली है।

ब्रेक फेल होने के कारण सड़क किनारे खड़ा था ट्रक

बताया जाता है कि ट्रक का ब्रेक फेल हो जाने के कारण चालक ने उसे झाझा गांव के पास हाईवे के किनारे खड़ा कर दिया था। चालक की योजना सुबह में ट्रक को ठीक कराने की थी। इसी दौरान सोमवार तड़के करीब तीन बजे पटना से जोगबनी जा रही तेज रफ्तार देव ट्रैवल्स बस खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस को काफी नुकसान पहुंचा और उसके खलासी की जान चली गई।

NSIT
Nsmch

पुलिस ने दोनों वाहनों को किया जब्त

घटना की सूचना मिलने के बाद भपटियाही पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे के कारणों और दुर्घटना के समय की परिस्थितियों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट