Patna Land Mafia Crackdown: पटना में STF की रेड में 17 गिरफ्तार, दबोचे गए 12 पेशेवर अपराधी ,जमीन माफिया पर पुलिस का बड़ा शिकंजा

Patna Land Mafia Crackdown: राजधानी पटना में ज़मीन पर अवैध कब्जे की बड़ी साजिश को पुलिस और एसटीएफ ने वक्त रहते नाकाम कर दिया। ...

Patna  STF Busts Land Grab Bid
STF की रेड में 17 गिरफ्तार- फोटो : social Media

Patna Land Mafia Crackdown: राजधानी पटना में ज़मीन पर अवैध कब्जे की बड़ी साजिश को पुलिस और एसटीएफ ने वक्त रहते नाकाम कर दिया। रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में 31 कट्ठा जमीन पर जबरन कब्जा करने की कथित तैयारी कर रहे गिरोह के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में इनमें से 12 आरोपियों की पहचान पेशेवर अपराधियों के रूप में हुई है। इस कार्रवाई के बाद भूमि माफिया और आपराधिक गिरोहों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि रामकृष्ण नगर इलाके की 31 कट्ठा जमीन पर कब्जा जमाने के इरादे से कुछ बदमाश पटना में जुटे हैं। सूचना की तस्दीक होते ही एसटीएफ और रामकृष्ण नगर थाना पुलिस ने तत्काल रणनीति बनाई और जक्कनपुर इलाके में संयुक्त छापेमारी की। दबिश के दौरान मौके से 17 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।

Diarch GO

पूछताछ और आपराधिक रिकॉर्ड की जांच में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार किए गए 17 लोगों में से 12 का आपराधिक इतिहास रहा है और वे पहले भी कई संगीन मामलों में पुलिस के रडार पर रह चुके हैं। फिलहाल सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि इस पूरे भूमि कब्जा गिरोह के सरगना, फंडिंग और नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

पुलिस को उम्मीद है कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर इस साजिश में शामिल अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सकेगा। इसके लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और कई संदिग्धों को पुलिस रडार पर रखा गया है।

NSIT
Nsmch

सूत्रों के अनुसार, इस पूरे मामले का विस्तृत खुलासा पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक करेंगे। फिलहाल पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। यह कार्रवाई राजधानी में सक्रिय भूमि माफिया और संगठित आपराधिक गिरोहों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

रिपोर्ट- रंजीत कुमार