LATEST NEWS

  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश

  • Bihar Teachers May Get Salaries Directly From Treasury
  • Bihar Education News:बिहार में विश्वविद्यालय शिक्षकों के वेतन भुगतान का बदलेगा तरीका, अब सीधे खाते में आएगी सैलरी

  • Patna Electricity News:पटना में बिजली की बढ़ती मांग से निपटने की तैयारी, 15 नए पावर सब स्टेशन से मिलेगी राहत
  • Patna Electricity News:पटना में बिजली की बढ़ती मांग से निपटने की तैयारी, 15 नए पावर सब स्टेशन से

  • खौफनाक षड्यंत्र का पर्दाफाश
  • Bihar Crime: खौफनाक षड्यंत्र का पर्दाफाश, आपसी रंजिश में रची गई थी ऐसे निर्दोष को सलाखों के पीछे

  •  IAS Kumar Ravi
  • Bihar Food Safety: बिहार में शुद्ध के लिए महायुद्ध, सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर खाद्य सुरक्षा

पटना में साइबर गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 अपराधी गिरफ्तार, एटीएम कार्ड, पासबुक सहित कई सामग्री जब्त

गिरफ्तार आरोपियों के पास से कई एटीएम कार्ड, पासबुक और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस बरामद सामान की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इनका इस्तेमाल किन-किन साइबर अपराधों में किया जाता था।

Cyber Criminals
Cyber Criminals- फोटो : news4nation

Bihar News : पटना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए साइबर अपराध से जुड़े एक गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन सभी को स्कॉर्पियो वाहन से पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों के पास से कई महत्वपूर्ण सामान बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि साइबर अपराध से जुड़े कुछ लोग एक स्कॉर्पियो में सवार होकर इलाके में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वाहन को रोका और उसमें सवार सात संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ और जांच के बाद सभी को साइबर अपराध से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से कई एटीएम कार्ड, पासबुक और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस बरामद सामान की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इनका इस्तेमाल किन-किन साइबर अपराधों में किया जाता था।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान गिरोह के नेटवर्क, इसके सदस्यों और साइबर ठगी से जुड़े अन्य मामलों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है।

NSIT
Nsmch

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में विस्तृत जानकारी और बरामदगी का खुलासा किया जाएगा। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि गिरफ्तार आरोपियों का किसी बड़े साइबर गिरोह से संबंध है या नहीं।

अनिल के रिपोर्ट