पटना ग्रामीण में अपराध की साजिश नाकाम, तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार और 30 कारतूस बरामद

ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि संजय यादव अपने तीन-चार साथियों के साथ पंडारक थाना क्षेत्र के बमपुर पुल के पास किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहा है।

Patna Police
Patna Police - फोटो : news4nation

Bihar News :  पटना पुलिस ने पंडारक थाना क्षेत्र में अपराध की योजना बना रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से तीन देशी कट्टा, एक पिस्टल और 30 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश नाकाम हो गई।


ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि संजय यादव अपने तीन-चार साथियों के साथ पंडारक थाना क्षेत्र के बमपुर पुल के पास किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहा है। सूचना में यह भी बताया गया था कि आरोपियों के पास बड़ी संख्या में हथियार और कारतूस मौजूद हैं।

Diarch GO


सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल एक टीम का गठन किया और बमपुर पुल के पास छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय यादव, सिंटू कुमार और अजय कुमार के रूप में हुई है।


पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से तीन देशी कट्टा, एक पिस्टल और 30 गोलियां बरामद की गईं। जांच में सामने आया है कि संजय यादव के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं, जबकि सिंटू कुमार के खिलाफ भी आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है।

NSIT
Nsmch


पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हथियार और कारतूस कहां से लाए गए थे और आरोपी किस वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।

रजनीश की रिपोर्ट