LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Bihar Crime: मोकामा के गणेश मेले में बवाल, दो पक्ष भिड़े, पुलिस से भी हाथापाई, 2 गिरफ्तार

Bihar Crime: मोकामा थाना क्षेत्र के कन्हैपुर गांव में गणेश पूजा के मौके पर लगे मेले में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। ...

 Mokama Ganesh Fair Turns Violent
मोकामा के गणेश मेले में बवाल- फोटो : reporter

Bihar Crime: मोकामा थाना क्षेत्र के कन्हैपुर गांव में गणेश पूजा के मौके पर लगे मेले में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते मेले का माहौल अफरा-तफरी और हंगामे में बदल गया। घटना की इत्तिला मिलते ही मोकामा थाना में तैनात एएसआई बबलू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात काबू करने की कोशिश शुरू की।

बताया जाता है कि विवाद पंचायत के सरपंच और कन्हैया पासवान के बीच शुरू हुआ। मारपीट के बाद कन्हैया पासवान पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचा। इसी दौरान दूसरा पक्ष भी वहां पहुंच गया। पुलिस दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास कर रही थी, तभी कथित तौर पर कन्हैया पासवान की पुलिसकर्मियों से भी हाथापाई हो गई।

घटना के दौरान कुछ उपद्रवी और आरोपियों के पुलिस से भिड़ने की बात भी सामने आई है। पुलिस और लोगों के बीच हुई नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद गांव में भी लोगों की भीड़ जुट गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

मामले में मोकामा थाना पुलिस ने तीन नामजद समेत 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को मौके से हिरासत में लिया है। अब पुलिस वायरल वीडियो और सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान और पूरे घटनाक्रम की तफ्तीश में जुटी है।

NSIT
Nsmch

वहीं, कन्हैया पासवान की पत्नी ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए कहा कि इसी को लेकर उनके पति की पुलिस से झड़प हुई। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच के बाद ही तस्वीर साफ होने की बात कह रही है।

रिपोर्ट- रविशंकर