LATEST NEWS

  • Sanjay Jha Breaks Silence on Lalan Singh
  • Bihar Politics: जदयू में डैमेज कंट्रोल शुरु , ललन सिंह विवाद पर संजय झा ने दिया बड़ा बयान

  • Motihari Salary Scam
  • Bihar Salary Scam : बिहार में वेतन घोटाले में पुलिस का बड़ा एक्शन, शिक्षक और डाटा ऑपरेटर पर

  • Muzaffarpur Jail Raid
  • Muzaffarpur Jail Raid: मुजफ्फरपुर जेल में सुबह 3 बजे बड़ी छापेमारी,कोने- कोने की हुई तलाशी,इस दुर्दांत को दूसरे

  • Patna Food Safety Inspection
  • Patna Food Safety: पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 होटल-रेस्टोरेंट की जांच, वेज-नॉनवेज साथ तो

  • Patna Traffic Diversion: पटना के 46 साल पुराने राजेंद्रनगर आरओबी की बढ़ेगी उम्र, 25 साल तक भारी ट्रैफिक का दबाव झेलने की तैयारी,  चारपहिया वाहनों पर इस दिन से रोक
  • Patna Traffic Diversion: पटना के 46 साल पुराने राजेंद्रनगर आरओबी की बढ़ेगी उम्र, 25 साल तक भारी ट्रैफिक

Patna Crime: गोलियों की गूंज से दहला पटना, मनेर पैक्स अध्यक्ष की गोली मार कर हत्या, बाहुबली रीत लाल यादव के करीबी प्रखंड प्रमुख पति पिंटू पॉइजन की हालत गंभीर

मनेर में दो बाइक पर सवार चार बदमाशों का खूनी तांडव, प्रखंड प्रमुख पति पिंटू पॉइजन गंभीर रूप से जख्मी; आपराधिक इतिहास और बाहुबली रीत लाल यादव से करीबी को लेकर भी चर्चा...

Patna Maner Firing

Patna Crime:राजधानी पटना के मनेर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने सरेआम ताबड़तोड़ गोलीबारी कर सनसनी फैला दी। ब्यापुर गांव की मस्जिद गली में रविवार रात करीब 9:30 बजे दो बाइक पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने प्रखंड प्रमुख रिंकी देवी के पति पिंटू कुमार उर्फ पिंटू पॉइजन और उनके संबंधी पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भालू को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग की। इस खूनी वारदात में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इलाज के दौरान पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भालू ने दम तोड़ दिया, जबकि पिंटू पॉइजन की हालत गंभीर बनी हुई है।

बीच-बचाव करने पहुंचे पिंटू पॉइजन को भी लगी गोली

जानकारी के मुताबिक, वारदात के वक्त पिंटू कुमार और संजीत कुमार ब्यापुर गांव स्थित अपने बैठने के स्थान पर मौजूद थे। इसी दौरान हथियारों से लैस चार अपराधी दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पहुंचे और दोनों पर गोलियां बरसाने लगे। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार को बचाने के लिए पिंटू पॉइजन आगे आए, इसी दौरान बदमाशों की गोलियों ने उन्हें भी अपना निशाना बना लिया। गोली लगते ही दोनों जमीन पर गिर पड़े।

वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। दानापुर क्षेत्र में इलाज के दौरान संजीत कुमार उर्फ भालू की मौत हो गई। वहीं, पिंटू पॉइजन का सगुना मोड़ के पास स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

आपराधिक इतिहास और सियासी रसूख भी चर्चा में

पिंटू पॉइजन का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। वह दानापुर के पूर्व विधायक रीत लाल यादव के करीबियों में शुमार बताए जाते हैं। इस वारदात के बाद इलाके में पुराने विवाद, आपसी रंजिश और गोलीबारी के संभावित कारणों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक हमले की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। किसी भी संभावित आपराधिक या राजनीतिक कनेक्शन को जांच के बाद ही स्पष्ट माना जा सकेगा।

NSIT
Nsmch

FSL की जांच, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही मनेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए FSL की टीम ने जांच की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और फरार हमलावरों की पहचान के लिए घटनास्थल तथा आसपास के CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है।

इस दुस्साहसिक वारदात के बाद ब्यापुर गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती चारों हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करना और इस खूनी हमले के पीछे की असली वजह का पर्दाफाश करना है।

कुलदीप भारद्वाज की रिपोर्ट