Patna Crime: पटना में ज्वेलरी शॉप में बदमाशों ने दुकानदार को मारी गोली, पत्नी ने डटकर किया मुकाबला, स्वतंत्रता दिवस के दिन इलाके में हड़कंप

Patna Crime: एक ज्वेलरी दुकान में घुसे हथियारबंद बदमाश ने दुकानदार को गोली मारकर घायल कर दिया। ...

Patna Jeweller Shot in Stomach During Late Night Shop Attack
पटना में धांय- धांय- फोटो : reporter

Patna Crime: पटना के कंकड़बाग इलाके में शुक्रवार देर रात एक ज्वेलरी दुकान में घुसे हथियारबंद बदमाश ने दुकानदार को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना कंकड़बाग टेंपो स्टैंड के पास शालीमार स्वीट्स के समीप स्थित आंचल अलंकार ज्वेलर्स की बताई जा रही है। गोली लगने से दुकान के संचालक दीपक घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक फिलहाल घायल की हालत स्थिर है।बताया जा रहा है कि घटना रात करीब 11 बजे की है। उस वक्त दुकानदार दीपक अपनी दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। दुकान में उनकी पत्नी भी मौजूद थीं। इसी दौरान एक अज्ञात युवक अचानक दुकान का शटर खोलकर अंदर दाखिल हो गया। युवक के हाथ में पिस्टल देखकर पति-पत्नी ने घबराने के बजाय उसका सामना करने की कोशिश की।

पुलिस के अनुसार, दुकानदार ने बदमाश के हाथ से पिस्टल छीनने का प्रयास किया। इसी दौरान हथियार से गोली चल गई और गोली दीपक के पेट में जा लगी। गोली चलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वारदात के बाद घायल दुकानदार को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

Diarch GO

बदमाश के हाथ में पिस्टल देख भिड़े पति-पत्नी

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पटना सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि वारदात शुक्रवार रात करीब 11 बजे की है। उन्होंने कहा कि घायल दुकानदार की स्थिति फिलहाल स्थिर है।पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि वारदात में शामिल अपराधियों की पहचान की जा सके। पुलिस को उम्मीद है कि CCTV फुटेज से बदमाशों की गतिविधियों और भागने के रास्ते से जुड़े अहम सुराग मिल सकते हैं।

एक बदमाश दुकान के अंदर, दूसरा बाहर खड़ा था

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वारदात में कम से कम दो अपराधियों के शामिल होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात युवक दुकान के अंदर दाखिल हुआ, जबकि दूसरा बाहर खड़ा था।हालांकि अपराधियों की वास्तविक मंशा अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है। क्या उनका मकसद लूटपाट था या किसी अन्य वजह से उन्होंने दुकान को निशाना बनाया, पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है।घायल दुकानदार के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। घटनास्थल से मिले सुरागों और CCTV फुटेज के साथ-साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों के घुसने और दुकानदार को गोली लगने की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। खासकर कारोबारी वर्ग में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और अपराधियों तक पहुंचने के लिए तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया जा रहा है।

NSIT
Nsmch

फिलहाल पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती वारदात में शामिल दोनों संदिग्धों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करना और घटना के पीछे की असल वजह का खुलासा करना है।

रिपोर्ट- अनिल