LATEST NEWS

  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए पीएमसीएच किया गया रेफर
  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए

  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर और कीड़े लगे ब्रेड किया जब्त
  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर

  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाये 'जय श्री राम' के नारे
  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक

  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना मिलेगा रोजगार, कार्य विराम की रोक हटी
  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना

  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना जारी
  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना

Patna Eou Raid: भवन निर्माण निगम के महाप्रबंधक के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, आर्थिक अपराध इकाई के एक्शन

Patna Eou Raid: आर्थिक अपराध इकाई ने भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के मामले में बिहार राज्य भवन निर्माण लिमिटेड के महाप्रबंधक तकनीकी कमलेश कुमार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है।..

Patna EOU Raids
भवन निर्माण निगम के महाप्रबंधक के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी- फोटो : social Media

Patna Eou Raid: आर्थिक अपराध इकाई  ने भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के मामले में बिहार राज्य भवन निर्माण लिमिटेड के महाप्रबंधक तकनीकी कमलेश कुमार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है। एजेंसी की विशेष टीम ने आज मंगलवार को उनके कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। यह कार्रवाई कथित तौर पर 3 करोड़ 12 लाख रुपये से अधिक की आय से अधिक संपत्ति के मामले में की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, आर्थिक अपराध इकाई ने सोमवार देर शाम इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। केस दर्ज होने के बाद जांच एजेंसी ने अपनी तफ्तीश तेज कर दी और मंगलवार सुबह विशेष टीमों को अलग-अलग ठिकानों पर रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि वैशाली, हाजीपुर, पटना समेत कई स्थानों पर एजेंसी की कार्रवाई चल रही है।अधिकारियों के मुताबिक कुल चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है। तलाशी अभियान के लिए आर्थिक अपराध इकाई के करीब दो दर्जन से अधिक अधिकारियों और कर्मियों को लगाया गया है। टीम संबंधित परिसरों में दस्तावेजों, संपत्ति से जुड़े कागजात और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है।

आय से अधिक संपत्ति के इस मामले में एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि अधिकारी की घोषित आय और अर्जित संपत्ति के बीच कितना अंतर है। छापेमारी पूरी होने के बाद बरामद दस्तावेजों और अन्य सामग्री के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल आर्थिक अपराध इकाई की कार्रवाई जारी है और छापेमारी से सामने आने वाले दस्तावेजों व संपत्तियों का ब्योरा जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट हो सकेगा।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अनिल कुमार