LATEST NEWS

  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए पीएमसीएच किया गया रेफर
  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए

  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर और कीड़े लगे ब्रेड किया जब्त
  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर

  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाये 'जय श्री राम' के नारे
  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक

  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना मिलेगा रोजगार, कार्य विराम की रोक हटी
  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना

  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना जारी
  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना

Patna Police: पटना के नाले में मिला पुलिसकर्मी का शव, इलाके में मचा हड़कंप, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Patna Police:नाले से एक पुलिसकर्मी का शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।...

Patna Cop Body Found in Drain Near Golghar Probe Begins
नाले में मिला पुलिसकर्मी का शव- फोटो : reporter

Patna Police: पटना बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के गोलघर चौराहा के पास बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब नाले से एक पुलिसकर्मी का शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान बच्चा कुमार राव के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मोतिहारी जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं और पुलिस विभाग में हवलदार के पद पर तैनात थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्चा कुमार राव मंगलवार देर शाम से अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे थे। इसके बाद उनकी तलाश की जा रही थी।

इसी बीच गोलघर चौराहा के पास नाले में उनका शव मिलने से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। सूचना के बाद बुद्धा कॉलोनी थाना अध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिसकर्मी की मौत कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। नाले में गिरने से मौत हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जाने की संभावना है।

NSIT
Nsmch

पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मानकर जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं कि आखिर ड्यूटी पर नहीं पहुंचने के बाद बच्चा कुमार राव गोलघर चौराहा तक कैसे पहुंचे और उनकी मौत नाले में किन परिस्थितियों में हुई।

रिपोर्ट- रंजीत कुमार