LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

atna Crime: पटना STF का शिकंजा, 25 हजार का इनामी बदमाश सुदामा सिंह गिरफ्तार

Patna Crime: पटना में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान STF और कोतवाली थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।...

Patna Crime
पटना STF का शिकंजा- फोटो : reporter

Patna Crime: पटना में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान STF और कोतवाली थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। संयुक्त कार्रवाई में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश सुदामा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।

बताया जा रहा है कि सुदामा सिंह काफी समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था। उसकी तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी बीच STF और कोतवाली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी को पुलिस की अहम कामयाबी माना जा रहा है।

गिरफ्तारी के बाद STF ने आरोपी सुदामा सिंह को आगे की कार्रवाई के लिए कोतवाली थाना पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसके आपराधिक नेटवर्क तथा फरारी से जुड़े पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि सुदामा सिंह किन मामलों में वांछित था और लंबे समय तक गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने किन ठिकानों का सहारा लिया। पूछताछ के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर सकती है। फिलहाल इनामी बदमाश की गिरफ्तारी को राजधानी में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान की अहम उपलब्धि माना जा रहा है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अनिल कुमार