LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

नवादा में संदिग्ध मौत से तनाव, शराब भट्ठी पर छापेमारी के बाद उत्पाद विभाग पर युवक को पीट-पीटकर मारने का आरोप, गांव वालों का भारी बवाल

Bihar Crime: नवादा जिले में एक युवक की संदिग्ध मौत के बाद तनाव का माहौल बन गया है।...

Nawada Man Dies Beating Allegation During Excise Raid
नवादा में संदिग्ध मौत से तनाव- फोटो : reporter

Bihar Crime: नवादा जिले में एक युवक की संदिग्ध मौत के बाद तनाव का माहौल बन गया है। नारदीगंज थाना क्षेत्र के इचुआ गांव में 30 वर्षीय मुंद्रिका मांझी की मौत को लेकर ग्रामीणों ने उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की टीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का दावा है कि शराब के खिलाफ छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग के कर्मियों ने युवक की लाठी-डंडों से पिटाई की, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई। हालांकि, उत्पाद विभाग ने मारपीट के आरोपों से साफ इनकार किया है।

मृतक मुंद्रिका मांझी, नंदपुर गांव निवासी स्वर्गीय कुलो मांझी का पुत्र था। घटना की खबर फैलते ही इचुआ और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने नारदीगंज थाना पुलिस को सूचना देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

Diarch GO

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की टीम इलाके में देसी शराब की बिक्री और अवैध शराब भट्ठियों के खिलाफ छापेमारी करने गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि इसी दौरान मुंद्रिका मांझी गांव में शराब पी रहा था। आरोप है कि उसे देखकर उत्पाद विभाग की टीम ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई और बाद में उसकी मौत हो गई।दूसरी ओर, नवादा पुलिस अधीक्षक  ने बताया कि उत्पाद विभाग के अधिकारियों से इस मामले में बातचीत की गई है। अधिकारियों ने स्वीकार किया है कि उनकी टीम छापेमारी के लिए उस इलाके में गई थी और कई अवैध शराब भट्ठियों को नष्ट किया गया, लेकिन उन्होंने किसी भी तरह की मारपीट से इनकार किया है। विभाग का कहना है कि टीम ने किसी व्यक्ति के साथ हिंसा नहीं की।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। इसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, गांव में स्थिति पर पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।ग्रामीणों और उत्पाद विभाग के दावों में विरोधाभास होने के कारण यह मामला जांच का विषय बना हुआ है। पुलिस ने कहा है कि सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जाएगी और यदि किसी की भूमिका सामने आती है तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अमन कुमार