LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

नालंदा में करंट का कहर, चार बच्चों समेत पांच झुलसे, एक की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, इलाज में लापरवाही का आरोप

Bihar Crime: करंट की चपेट में आने से चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए।...

Nalanda One Dead Four Injured Electrocution Hospital Uproar
सदर अस्पताल में बवाल- फोटो : reporter

Bihar Crime: नालंदा जिले में करंट लगने की दर्दनाक घटना ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बिहार थाना क्षेत्र के थवई मोहल्ला में रविवार देर रात करंट की चपेट में आने से चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में बिहारशरीफ सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने 40 वर्षीय फिरोज को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों और मोहल्ले के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और सदर अस्पताल में जमकर हंगामा शुरू हो गया।

मृतक की पहचान थवई मोहल्ला निवासी फिरोज के रूप में हुई है। हादसे में रौशन खातून, सागर, राजा समेत चार अन्य लोग भी झुलस गए हैं, जिनका इलाज सदर अस्पताल में जारी है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आवश्यक चिकित्सा उपलब्ध कराई जा रही है।

Diarch GO

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे की शुरुआत तब हुई जब एक बच्चा अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गया। बच्चे को बचाने के लिए एक-एक कर अन्य लोग आगे बढ़े, लेकिन वे भी करंट की चपेट में आकर झुलसते चले गए। देखते ही देखते मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी को बिजली के संपर्क से अलग किया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

सदर अस्पताल में फिरोज को मृत घोषित किए जाने के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए इमरजेंसी वार्ड के बाहर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ समय के लिए स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित रहीं और सुरक्षा कारणों से डॉक्टरों तथा स्वास्थ्यकर्मियों को पीछे हटना पड़ा।

NSIT
Nsmch

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सदर डीएसपी-1 अमरनाथ, नगर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक और लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक भारी पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया, जिसके बाद हालात सामान्य हो सके।

नगर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि करंट लगने की वास्तविक वजह क्या थी और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। घटना के बाद थवई मोहल्ले में शोक का माहौल है, जबकि प्रशासन ने दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय