Bihar Crime: रात में प्रेमिका से मिलने गया, सुबह पोल से लटका मिला शव, युवक की मौत का रहस्य क्या?

Bihar Crime: प्रेम प्रसंग के बीच एक शादीशुदा युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई।....

Nalanda Married Man Found Hanging Family Alleges Murder Over
प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत- फोटो : social Media

Bihar Crime: नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र के बाराबिगहा गांव में प्रेम प्रसंग के बीच एक शादीशुदा युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। सोमवार को ट्रांसफॉर्मर के पोल से गमछे के सहारे 32 वर्षीय धर्मेंद्र पासवान का शव लटका मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है।

मृतक धर्मेंद्र पासवान, अरुण पासवान का पुत्र था। परिजनों ने प्रेम प्रसंग में हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने का गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस फिलहाल हत्या और आत्महत्या, दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Diarch GO

दो साल से प्रेम प्रसंग का आरोप

मृतक के पिता अरुण पासवान के अनुसार धर्मेंद्र की शादी वर्ष 2014 में हुई थी और उसके दो बेटे हैं। वह चेन्नई की एक निजी कंपनी में काम करता था और 21 अगस्त को ही गांव लौटा था। परिजनों का दावा है कि शादीशुदा होने के बावजूद उसका धर्मपुर गांव की एक युवती से करीब दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।परिवार के मुताबिक रविवार को धर्मेंद्र प्रेमिका से मिलने धर्मपुर गया था। घर लौटने के बाद उसने दोस्तों के साथ शराब पी और शाम में दोबारा धर्मपुर चला गया। वापस आने पर पत्नी और परिजनों ने उसे फटकार लगाई थी।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

धर्मेंद्र के पिता ने प्रेमिका के पिता और उसके परिजनों पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि हत्या के बाद शव को चारपहिया वाहन से लाकर महतो जी के खेत के पास ट्रांसफॉर्मर के पोल पर लटकाया गया। घटनास्थल के पास धर्मेंद्र का गमछा भी मिला है।परिवार और ग्रामीणों ने शव की स्थिति को लेकर भी सवाल उठाए हैं। परिजनों के अनुसार सोमवार शाम करीब पांच बजे तक धर्मेंद्र उनके साथ था। मंगलवार सुबह एक किसान ने किसी व्यक्ति के मृत पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर धर्मेंद्र का शव पोल के एंगल से गमछे के सहारे लटका मिला। उसके पैर जमीन से सटे हुए थे, जिससे ग्रामीणों को मामला संदिग्ध लगा।

NSIT
Nsmch

पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज

नूरसराय थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से गहन जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय