LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar Crime:प्रेम प्रसंग में महिला की हुई थी हत्या, मुजफ्फरपुर हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी का पिता गिरफ्तार लापता 6 वर्षीय बेटे की तलाश जारी

Bihar Crime: एनटीपीसी प्लांट के पीछे झाड़ियों से पांच दिन पहले मिले अज्ञात महिला के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

Bihar Crime:प्रेम प्रसंग में महिला की हुई थी हत्या, मुजफ्फरप
प्रेम प्रसंग में महिला की हुई थी हत्या- फोटो : reporter

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र स्थित एनटीपीसी प्लांट के पीछे झाड़ियों से पांच दिन पहले मिले अज्ञात महिला के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या कथित तौर पर प्रेम प्रसंग के कारण की गई थी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी के पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। साथ ही घटना के बाद से लापता महिला के 6 वर्षीय बेटे की तलाश भी तेज कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान मंजू कुमारी के रूप में हुई है, जो कांटी थाना क्षेत्र के नरसंडा गांव की रहने वाली थी। पांच दिन पहले उसका शव एनटीपीसी के पीछे झाड़ियों से बरामद हुआ था। शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा और एसडीपीओ पश्चिमी सुचित्रा कुमारी के नेतृत्व में विशेष जांच शुरू की गई।

Diarch GO

जांच में पता चला कि मंजू कुमारी का अपने गांव के समीप विशुनपुर सुमेर निवासी विकास पासवान के साथ कई वर्षों से प्रेम संबंध था। बाद में मंजू की शादी हो गई और वह एक बच्चे की मां भी बनी, लेकिन पुलिस के अनुसार विकास इस बात से नाराज था। आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मंजू को मिलने के बहाने बुलाया और उसकी हत्या कर शव को एनटीपीसी के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया।

इस मामले में पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विकास पासवान के पिता हरी पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। हालांकि, मुख्य आरोपी विकास और अन्य नामजद आरोपी अभी फरार हैं।

NSIT
Nsmch

मामले का सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि घटना के बाद से मृतका का 6 वर्षीय बेटा आर्यन भी लापता है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी और खोजबीन कर रही है। बच्चे की सुरक्षा को देखते हुए इस पहलू को भी गंभीरता से लिया जा रहा है।

एसडीपीओ पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि महिला के शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने हर पहलू से जांच की, जिसमें प्रेम प्रसंग के कारण हत्या की बात सामने आई। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही लापता बच्चे की सुरक्षित बरामदगी पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पूरा खुलासा किया जाएगा।

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा