LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar Love Affair Case: मुजफ्फरपुर में इंसाफ के नाम पर तालिबानी फरमान! प्रेमी जोड़े को पेड़ से बांधकर पिटाई, फिर शादी कराने पर उठे बड़े सवाल

Bihar Love Affair Case: मुजफ्फरपुर में प्रेम प्रसंग के एक मामले ने सामाजिक मर्यादा और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।...

Muzaffarpur Mob Justice Couple Beaten Forced Marriage Sparks
इंसाफ के नाम पर तालिबानी फरमान!- फोटो : reporter

Bihar Love Affair Case: मुजफ्फरपुर में प्रेम प्रसंग के एक मामले ने सामाजिक मर्यादा और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सकरा थाना क्षेत्र के मझौलिया पंचायत के वार्ड नंबर-7 में एक प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद कथित तौर पर दोनों को पेड़ से बांधकर पिटाई की गई और फिर पंचायत के बीच शादी करा दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, गांव का एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। बताया जा रहा है कि युवक पहले से शादीशुदा है। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई। आरोप है कि भीड़ ने कानून हाथ में लेते हुए प्रेमी जोड़े को पेड़ से बांध दिया और उनके साथ मारपीट की।

Diarch GO

मामले की सबसे गंभीर बात यह रही कि भीड़ के सामने दोनों की बेइज्जती की गई और कई लोग इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाते रहे। इसके बाद पंचायत के कथित फैसले के तहत युवती की शादी उसी शादीशुदा युवक से करा दी गई। अब यही फैसला कानूनी और सामाजिक बहस का मुद्दा बन गया है।

सवाल उठ रहा है कि अगर युवक की पहले से शादी हो चुकी थी, तो उसकी दूसरी शादी किस आधार पर कराई गई? क्या पंचायत को ऐसा फैसला लेने का अधिकार है? कानून के जानकारों के मुताबिक, किसी भी विवाद का समाधान पंचायत या भीड़ के दबाव में नहीं, बल्कि कानूनी प्रक्रिया के तहत होना चाहिए।

NSIT
Nsmch

वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। सकरा थाना प्रभारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच पहले से प्रेम संबंध था और ग्रामीणों को शक हुआ कि दोनों घर छोड़कर भागने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और बाद में उन्हें उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया।

फिलहाल पुलिस वीडियो, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है। यह मामला एक बार फिर इस सवाल को सामने ला रहा है कि समाज के नाम पर भीड़ को कानून हाथ में लेने का अधिकार आखिर किसने दिया? प्रेम संबंधों के विवाद में हिंसा, सार्वजनिक अपमान और जबरन फैसले किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती हैं।

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा