LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में पुलिस अभिरक्षा से अपराधी फरार, हथकड़ी सरकाकर थाना परिसर से हो गया गायब, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Bihar Crime:पुलिस की अभिरक्षा में बंद एक गिरफ्तार अपराधी हथकड़ी सरकाकर पुलिस को चकमा देते हुए थाना परिसर से फरार हो गया।

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में पुलिस अभिरक्षा से अपराधी फरार,
मुजफ्फरपुर में पुलिस अभिरक्षा से अपराधी फरार- फोटो : reporter

Muzaffarpur: जिले से पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करने वाली घटना सामने आई है। मीनापुर थाना पुलिस की अभिरक्षा में बंद एक गिरफ्तार अपराधी हथकड़ी सरकाकर पुलिस को चकमा देते हुए थाना परिसर से फरार हो गया। घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, एक दिन पूर्व हुई गोलीबारी की घटना में मीनापुर थाना पुलिस ने मुकेश कुमार नामक अपराधी को गिरफ्तार किया था। मुकेश कुमार मीनापुर थाना क्षेत्र के अली नेउरा गांव का निवासी बताया जा रहा है। उसे थाना हाजत में रखा गया था और आगे की कानूनी प्रक्रिया की तैयारी चल रही थी।

Diarch GO

इसी बीच सोमवार को अपराधी ने बाथरूम जाने की बात कही। बताया जा रहा है कि उस समय श्रावण मेले की ड्यूटी में थाने के कई अधिकारी और पुलिसकर्मी व्यस्त थे। एक चौकीदार गिरफ्तार अपराधी को हाजत से निकालकर बाथरूम ले जा रहा था। इसी दौरान आरोपी ने मौका देखकर चौकीदार को चकमा दिया, हथकड़ी सरका ली और थाना परिसर की बाउंड्री फांदकर फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही मीनापुर थाना में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तत्काल आसपास के क्षेत्रों की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन शुरुआती प्रयासों में आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों को अलर्ट कर फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी अभियान शुरू कर दिया गया है।

NSIT
Nsmch

मीनापुर थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस की कई टीमें फरार अपराधी की तलाश में जुटी हैं। साथ ही, अभिरक्षा से आरोपी के फरार होने की पूरी घटना की जांच भी की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि सुरक्षा में कहीं कोई लापरवाही हुई या नहीं। यदि किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आती है तो उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि फरार अपराधी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, इस घटना ने पुलिस अभिरक्षा की सुरक्षा व्यवस्था और थानों में बंद आरोपियों की निगरानी को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा