LATEST NEWS

  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए पीएमसीएच किया गया रेफर
  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए

  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर और कीड़े लगे ब्रेड किया जब्त
  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर

  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाये 'जय श्री राम' के नारे
  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक

  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना मिलेगा रोजगार, कार्य विराम की रोक हटी
  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना

  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना जारी
  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना

Bihar Crime: बिहार में हथियारों का प्रदर्शन, पिस्टल लोड करते और रिवॉल्वर में गोलियां भरते वीडियो वायरल

Bihar Crime: हथियारों के प्रदर्शन से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।...

Muzaffarpur Arms Videos Go Viral Police Begin Investigation
बिहार में हथियारों का प्रदर्शन- फोटो : reporter

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में हथियारों के  प्रदर्शन से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में एक युवक पिस्टल लोड करता हुआ नजर आ रहा है, जबकि दूसरे वीडियो में रिवॉल्वर में गोलियां भरते हुए दिखाई दे रहा है। इसके अलावा कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिनमें एक युवक बाघ के साथ नजर आ रहा है।

बताया जा रहा है कि ये वीडियो और तस्वीरें इंस्टाग्राम पर ‘राज झा’ नाम के हैंडल से शेयर की गई हैं। सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर वायरल वीडियो में नजर आ रहे युवक की पहचान अहियापुर थाना क्षेत्र के बैरिया निवासी राज झा के रूप में बताए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक युवक की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट की सत्यता की जांच करने के साथ वीडियो में दिखाई दे रहे हथियारों की भी पड़ताल कर रही है। जांच का अहम पहलू यह है कि वीडियो में दिख रहे हथियार वास्तविक हैं या किसी तरह के नकली हथियार।

यदि हथियार वास्तविक पाए जाते हैं तो पुलिस यह पता लगाने में जुटेगी कि वे युवक तक कैसे पहुंचे और उनके पास इन्हें रखने या इस्तेमाल करने का कोई वैध आधार है या नहीं। पुलिस वीडियो के स्रोत, सोशल मीडिया अकाउंट और युवक की कथित पहचान से जुड़े तथ्यों को भी खंगाल रही है।फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर आधिकारिक तौर पर हथियारों की प्रकृति और युवक की पहचान की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि वीडियो में दिखाए गए हथियार असली और अवैध हैं या नहीं। यदि जांच में आरोपों की पुष्टि होती है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा