LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Bihar Crime: पीएम मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट मामले में RJD नेता गिरफ्तार, मोबाइल जब्त

Bihar Crime: प्रधानमंत्री से जुड़ी कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के मामले में पुलिस ने राजद महानगर अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है।

Munger RJD Leader Arrested
RJD नेता गिरफ्तार- फोटो : social Media

Bihar Crime: मुंगेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ी कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के मामले में पुलिस ने राजद महानगर अध्यक्ष जुनैद मकबूर को गिरफ्तार किया है। कासिम बाजार थाना पुलिस ने शुक्रवार को बेलन बाजार स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, फेसबुक पर प्रधानमंत्री की तस्वीर के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी और सामग्री साझा की गई थी। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस ने पोस्ट में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन को भी जब्त किया है। साइबर और तकनीकी जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कथित आपत्तिजनक सामग्री का मूल स्रोत क्या था और उसे किस तरीके से सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया।

मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि ऐसी सामग्री से शांति और सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए कार्रवाई की गई। कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबिकांत कच्छप ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस अब पोस्ट की प्रकृति, उसके प्रसार और उससे जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जुनैद मकबूर को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी होने की जानकारी सामने आई है।इस गिरफ्तारी के बाद मुंगेर में राजनीतिक हलकों में भी हलचल बढ़ गई है। हालांकि, पोस्ट की कानूनी स्थिति और आरोपों पर अंतिम निष्कर्ष न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगा।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- मो. इम्तियाज खान