LATEST NEWS

  • प्रतापपुर पहुंचे कांटी विधायक ई. अजीत कुमार: आगजनी पीड़ितों को बांटे 58,050 रुपये के चेक, मामूली विवाद में युवक की हत्या को बताया बेहद दुःखद
  • प्रतापपुर पहुंचे कांटी विधायक ई. अजीत कुमार: आगजनी पीड़ितों को बांटे 58,050 रुपये के चेक, मामूली विवाद में

  • Bihar News : कचरा अब समस्या नहीं बना समाधान, सारण के इसुआपुर प्रखंड में जैविक खाद बना वरदान, जानिए क्या है पूरा मामला
  • Bihar News : कचरा अब समस्या नहीं बना समाधान, सारण के इसुआपुर प्रखंड में जैविक खाद बना वरदान,

  • बिहार में भाजपा का 15 दिवसीय ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान: 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक प्रदेशभर में होगा जनसंवाद
  • बिहार में भाजपा का 15 दिवसीय ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान: 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक प्रदेशभर

  • Bihar News : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा के आवेदन की बढ़ाई तिथि, अब इस दिन तक लिए जायेंगे फॉर्म
  • Bihar News : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा के आवेदन की बढ़ाई तिथि, अब इस

  • आरा के चर्चित राम कुमार सिंह हत्याकांड का सफल उद्भेदन: मुख्य साजिशकर्ता समेत 4 गिरफ्तार, 2 कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचे गए
  • आरा के चर्चित राम कुमार सिंह हत्याकांड का सफल उद्भेदन: मुख्य साजिशकर्ता समेत 4 गिरफ्तार, 2 कोलकाता एयरपोर्ट

Bihar Crime: पशु चारा लाने निकलीं तीन नाबालिग चचेरी बहनें लापता, अनहोनी की आशंका से परिजन बेचैन

Bihar Crime:तीन नाबालिग चचेरी बहनों के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है।...

Motihari Three Minor Cousins Go Missing
तीन नाबालिग चचेरी बहनें लापता- फोटो : social Media

Bihar Crime: मोतीहारी केसरिया थाना क्षेत्र के महम्मदपुर टोला दुम्मा गांव से तीन नाबालिग चचेरी बहनों के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। तीनों बच्चियां सोमवार को पशुओं के लिए चारा लाने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटीं। इसके बाद परिजनों ने आसपास के इलाकों से लेकर रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तक खोजबीन की, लेकिन बच्चियों का कोई सुराग नहीं मिला। घटना के बाद परिवार में बेचैनी का माहौल है।

परिजनों के मुताबिक, तीनों बच्चियां आईटीआई महम्मदपुर के आसपास पशुओं के लिए चारा लाने गई थीं। काफी देर बीत जाने के बाद जब वे घर नहीं लौटीं तो परिजनों को चिंता हुई। पहले आसपास के संभावित ठिकानों पर तलाश की गई। इसके बाद रिश्तेदारों और परिचितों से भी संपर्क किया गया, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली।

लगातार खोजबीन के बावजूद बच्चियों का पता नहीं चलने पर परिजनों ने केसरिया थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और पुलिस से उनकी तलाश कराने की गुहार लगाई। परिजन किसी अनहोनी की आशंका को लेकर परेशान हैं और जल्द से जल्द बच्चियों के सकुशल वापस लौटने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

इधर, आवेदन मिलने के बाद केसरिया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस बच्चियों के लापता होने के कारणों और उनके संभावित ठिकानों का पता लगाने में जुटी है। आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटाई जा रही है।फिलहाल तीनों बच्चियों के लापता होने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस की जांच और तलाश के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार