LATEST NEWS

  • Neeraj Kumar
  • Patna Graduate Constituency: निर्णायक जीत की तरफ जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार, मोकामा में जश्न, पटाखों से गूंजे चौक-चौराहे

  • Bharat Tiwari Encounter
  • Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर पर सांसद -IPS कुंदन कृष्णन आमने-सामने, सुधाकर सिंह की शिकायत पर

  • ED Summons Six Bihar IAS Officers
  • Bihar IAS Officers: रिशु श्री टेंडर घोटाला मामले में ED की कार्रवाई तेज, छह IAS अधिकारियों को समन,

  • Bihar MLC Election:  अनंत सिंह को बड़ा झटका, आवास पर पसरा रहा सन्नाटा, समर्थित प्रत्याशी अनुज सिंह तीसरे नंबर पर
  • Bihar MLC Election: अनंत सिंह को बड़ा झटका, आवास पर पसरा रहा सन्नाटा, समर्थित प्रत्याशी अनुज सिंह

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में चक्रवाती तूफान अर्णब का कहर! 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM

Bihar Crime: बिहार में 50 लाख की कथित डकैती से हड़कंप, मां-बेटे को गन पॉइंट पर लेकर लूट

Bihar Crime: रिहायशी इलाके में कथित लूट की बड़ी वारदात से सनसनी फैल गई।...

Motihari Robbery
50 लाख की कथित डकैती से हड़कंप- फोटो : reporter

Bihar Crime: मोतिहारी में रिहायशी इलाके में कथित लूट की बड़ी वारदात से सनसनी फैल गई। शहर के आजादनगर स्थित एकौना मानसपुरी में गुरुवार की शाम हथियारबंद बदमाशों द्वारा एक घर में घुसकर मां-बेटे को गन पॉइंट पर बंधक बनाने और करीब 50 लाख रुपये के आभूषण व नकदी लूटने का मामला सामने आया है। वारदात की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, पुलिस ने पूरे मामले को प्रथम दृष्टया संदिग्ध बताते हुए गहन तफ्तीश शुरू कर दी है। परिजनों के बयानों में अंतर और फाइल को लेकर विवाद की चर्चा ने मामले को और उलझा दिया है।

शाम 4:30 बजे घर में घुसे 5-6 हथियारबंद बदमाश

मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे पांच से छह की संख्या में बदमाश आजादनगर के एकौना मानसपुरी स्थित सिंहद्वार के पास अनिल गुप्ता के घर पहुंचे। अनिल गुप्ता औरंगाबाद में ग्रामीण कार्य विभाग (आरडब्ल्यूडी) में कार्यरत हैं। घटना के वक्त घर में उनकी पत्नी और पुत्र मौजूद थे। आरोप है कि घर में दाखिल होते ही बदमाशों ने पिस्टल के बल पर मां-बेटे को बंधक बना लिया। इसके बाद करीब 15 से 20 मिनट तक घर में लूटपाट की और लगभग 50 लाख रुपये के आभूषण व नकदी लेकर फरार हो गए। हालांकि, लूटे गए सामान की वास्तविक कीमत की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

CCTV का हार्ड डिस्क और मोबाइल का SIM भी ले गए!

कथित वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर/हार्ड डिस्क और बेटे के मोबाइल में लगा सिम कार्ड भी अपने साथ ले गए। इससे मामले की जांच और चुनौतीपूर्ण हो सकती है। पुलिस अब आसपास के मकानों और अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है।

पुलिस पहुंची, लेकिन मामले को बताया संदिग्ध

घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सदर डीएसपी-एक दिलीप कुमार के मुताबिक, आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी और कथित रूप से लूटे गए सामान की बरामदगी के लिए छापेमारी भी की जा रही है। वहीं, मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि बलुआ-आजादनगर इलाके में हुई कथित लूट की जांच के लिए नगर थाना और डीआईयू की टीम मौके पर मौजूद है। उन्होंने मामले को प्रथम दृष्टया संदिग्ध बताते हुए कहा कि पुलिस हर पहलू से छानबीन कर रही है।

NSIT
Nsmch

परिजनों के बयान में अंतर, फाइल विवाद की भी चर्चा

इस मामले में सबसे अहम बात यह सामने आ रही है कि परिजनों के बयानों में अंतर पाया गया है। साथ ही, किसी फाइल को लेकर विवाद होने की बात भी सामने आने की चर्चा है। हालांकि, इस कथित विवाद की प्रकृति और घटना से उसके संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वास्तव में घर में लूट की वारदात हुई या मामले के पीछे कोई दूसरा विवाद है। जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।रिहायशी इलाके में कथित तौर पर हथियार के बल पर हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। अब सबकी निगाहें पुलिस की तफ्तीश पर टिकी हैं। मामले की सच्चाई, कथित लूट की वास्तविकता और फाइल विवाद की भूमिका जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार