LATEST NEWS

  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम, जनाक्रोश देखकर मौके से भागीं डीएम, जर्जर नाव की शिकायतों पर क्यों सोया रहा प्रशासन? सीओ पर ये आरोप भी
  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम,

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में मौसम का बदलने लगा मिजाज, दिन में धूप तो रात में बढ़ेगी ठंडक, इन

  • Patna boat accident: राघोपुर नाव हादसा,तेजस्वी  जाएंगे घटनास्थल, हादसे वाली नाव के सरकारी होने की बात आई सामने
  • Patna boat accident: राघोपुर नाव हादसा,तेजस्वी जाएंगे घटनास्थल, हादसे वाली नाव के सरकारी होने की बात आई

  • Bihar news:वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की दर्दनाक मौत, मुआवजे का ऐलान
  • Bihar news:वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की दर्दनाक मौत, मुआवजे का

  • DMCH Darbhanga Liquor Party
  • मेडिकल कॉलेज में शर्मनाक करतूत: सर्जिकल वार्ड में 3 महिला और 1 पुरुष कर्मी का वीडियो वायरल, मचा

नवादा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑनलाइन लोन के नाम पर ठगी करने वाले दो साइबर अपराधी को दबोचा, 4 मोबाइल और फर्जी सिम बरामद

नवादा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑनलाइन लोन के नाम पर ठगी करने
दो साइबर अपराधी गिरफ्तार- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश और थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान, बलवापार (चकवाय) गांव के पास जारन बगीचा से दो संदिग्ध साइबर अपराधियों को धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों की पहचान गौरव कुमार 25 वर्ष, पिता - सत्यनारायण राम, निवासी चकवाय और नितीश कुमार 20 वर्ष, पिता-हारिका ठाकुर, निवासी मिर्जाबिघा के रूप में हुई है। ये दोनों वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं।

Diarch GO

बजाज और रिलायंस फाइनेंस के नाम पर लोन दिलाने का झांसा

पूछताछ में यह बात सामने आई है कि ये शातिर अपराधी बजाज फाइनेंस, रिलायंस फाइनेंस और अन्य नामी कंपनियों के नाम पर लोगों को आसानी से ऑनलाइन लोन दिलाने का झांसा देते थे। लोगों का भरोसा जीतने के लिए ये खुद को कभी बैंक मैनेजर तो कभी कंपनी का अधिकारी बताकर बात करते थे।

दस्तावेजों और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर ठगी

लोगों को अपने जाल में फंसाने के बाद ये आरोपी आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक की फोटोकॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो और ईमेल आईडी जैसे निजी दस्तावेज मंगवा लेते थे और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर ऑनलाइन ठगी करते थे। तलाशी के दौरान इनके पास से 4 एंड्रॉयड मोबाइल और एक फर्जी सिम कार्ड बरामद किया गया है।

NSIT
Nsmch

आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

इस मामले में वारिसलीगंज थाने में कांड दर्ज कर विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर इस साइबर ठगी से जुड़े अन्य अपराधियों और पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

अमन सिन्हा की रिपोर्ट