LATEST NEWS

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

  • Patna Traffic Routes: पटना में  ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने के लिए बदलेंगे रास्ते, घर से निकलने से पहले जान लें रूट और पार्किंग की पूरी लिस्ट
  • Patna Traffic Routes: पटना में ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने

  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान,  कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान, कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले-

  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की सांसें, पंद्रह साल की चांदनी की जांबाजी  जान कर हैरान हो जाएंगे आप
  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की

  •  Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार  बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई अंगों पर असर, ऑक्सीजन सपोर्ट पर इलाज, एक को किया गया  डिस्चार्ज
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई

STF की बड़ी कार्रवाई, पटना का 25 हजार का इनामी विशाल सिंह झारखंड से गिरफ्तार, लूट-तिहरे हत्याकांड में आरोपी

पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2019 में पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र स्थित लोटस अपार्टमेंट में डकैती की चर्चित घटना हुई थी। उसमें विशाल संलिप्त था, साथ ही एक तिहरे हत्याकांड में भी इसकी तलाश थी

Bihar STF
Bihar STF - फोटो : news4nation

Bihar News :  पटना में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिहार STF को बड़ी सफलता मिली है। STF की विशेष टीम ने झारखंड पुलिस और पटना जिला पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी विशाल कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस को वांछित था और उसके खिलाफ पटना के अलग-अलग थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर 2026 को STF की विशेष टीम ने झारखंड पुलिस और पटना जिला पुलिस के साथ मिलकर झारखंड के बरियातु थाना क्षेत्र में छापेमारी की। इसी दौरान यारपुर निवासी विशाल कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। वह पाटलिपुत्र थाना  में वांछित था।

Diarch GO

2019 के चर्चित लूटकांड में था आरोपी

पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2019 में पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र स्थित लोटस अपार्टमेंट में डकैती की चर्चित घटना हुई थी। इस मामले में पाटलिपुत्र थाना में धारा 394 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान विशाल कुमार सिंह की इस घटना में संलिप्तता सामने आई थी। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।


तिहरे हत्याकांड से भी जुड़ा नाम

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, विशाल कुमार सिंह पर पटना स्थित सचिवालय शाखा के SBI मैनेजर के घर हुई डकैती के दौरान हुए तिहरे हत्याकांड में भी संलिप्त रहने का आरोप है। इस मामले की जांच में भी उसका नाम सामने आया था।

NSIT
Nsmch

तीन आपराधिक मामले दर्ज

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पटना जिले के विभिन्न थानों में डकैती और लूट समेत कुल तीन आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। इनमें पाटलिपुत्र थाना का 2019 का मामला भी शामिल है। STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद अब गिरफ्तार विशाल कुमार सिंह से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उसके आपराधिक नेटवर्क और पूर्व की घटनाओं में उसकी भूमिका को लेकर भी जानकारी जुटा रही है।
अनिल की रिपोर्ट