LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

MP NEWS : नशे में धूत ट्रक ड्राइवर ने सवारियों से भरे ऑटो पर चढ़ा दी गाड़ी, एक ही परिवार के पांच लोगों सहित सात की मौत

MP NEWS : नशे में धूत ट्रक ड्राइवर ने सवारियों से भरे ऑटो पर

DESK : मध्य प्रदेश के दमोह जिले में मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक ने यात्रियों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। जिसमें सात लोगों के मौत हो गई है। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें स्पेशल कॉरिडोर बनाकर जबलपुर भेजने की व्यवस्था की गई।  मरनेवालों में पांच एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। वहीं पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। 

हादसा जिले के दमोह कटनी स्टेट हाईवे के देहात थाना क्षेत्र के समन्ना गांव के पास हुआ। बताया गया कि ऑटो में 10 लोग सवार थे। जो सभी लोग दमोह शहर के शोभा नगर के रहने वाले हैं और बांदकपुर दर्शन करने जा रहे थे। पुलिस ने सभी की पहचान कर ली है। मरनेवालों में साक्षी पिता राजेश गुप्ता, हीरालाल गुप्ता, राकेश गुप्ता पिता राम चरण गुप्ता, गायत्री गुप्ता, आलोक गुप्ता, शिवा गुप्ता, महेंद्र गुप्ता

मौके पर पहुंचे डीएम कुमार कोचर और एसपी श्रुत कीर्ती सोमवंशी ने सभी घायलों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजने के लिए दमोह से जबलपुर तक स्पेशल कॉरिडोर बनवाया। साथ ही पायलट और फॉलो वाहन उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि दमोह से जबलपुर तक के मार्ग में कोई बाधा न आए। 

नशे में था ट्रक ड्राइवर

वहीं पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया है। जिसकी पहचान छतरपुर के बक्सवाहा का रहने वाला ड्राइवर नीरज सिंह लोधी (22) के रूप में की गई है। पुलिस ने जब उसे पकड़ा तो वह पूरी तरह से शराब के नशे में धूत था। पुलिस मेडिकल जांच के लिए उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची है। वह इतने नशे में है कि कुछ भी बोलने की हालत में नहीं है। यहां तक उसे यह भी पता नहीं है कि उसने सात लोगों की जान ले ली है। 

NSIT
Nsmch