LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Bihar Crime: मचान पर सो रहे अधेड़ का कत्ल, अपराधियों नें सिर में मारी दो गोलियां

Bihar Crime: एक शख्स की गोली मारकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। ...

Bihar Crime: मचान पर सो रहे अधेड़ का कत्ल, अपराधियों नें सिर
अधेड़ का कत्ल- फोटो : reporter

Bihar Crime: कटिहार के पोठिया थाना क्षेत्र के पूर्वी चांदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-1 में बीती रात एक शख्स की गोली मारकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नंदन कुमार यादव (40) के रूप में हुई है। वारदात के बाद हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, नंदन कुमार यादव रात में खाना खाने के बाद अपने घर के दरवाजे पर बने मचान पर सोने चले गए थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। परिजनों के अनुसार, अपराधियों ने नंदन को दो गोलियां मारीं, जिसमें एक गोली सिर में लगी। गंभीर चोट के कारण उनकी मौत हो गई।

मृतक की पत्नी रम्भा देवी ने बताया कि सुबह जब उनकी नजर मचान पर सो रहे पति पर पड़ी तो सिर से खून निकल रहा था। यह देखते ही परिवार में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों को सूचना देने के साथ पुलिस को भी वारदात की जानकारी दी गई। रम्भा देवी ने हत्या के पीछे जमीनी विवाद को वजह बताया है। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

वारदात की सूचना मिलते ही पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम ने मौके की छानबीन शुरू कर दी है और संभावित साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। पुलिस हमलावरों की पहचान और हत्या की असली वजह का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं से तफ्तीश कर रही है।

NSIT
Nsmch

नंदन कुमार यादव अपने पीछे पत्नी रम्भा देवी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। बच्चों में आरती कुमारी (8), खुशी कुमारी (5) और निलेश कुमार (1) शामिल हैं। पिता की हत्या के बाद मासूम बच्चों के सिर से साया उठ गया है, वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह