LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

Bihar Crime: एक साल बाद भी चांदनी हत्याकांड का नहीं खुला राज, पत्नी को न्याय दिलाने के लिए दर-दर भटक रहा पति, दी आत्महत्या की धमकी

Bihar Crime: चर्चित चांदनी देवी हत्याकांड को एक साल पूरा हो गया, लेकिन अब तक पुलिस इस मामले में आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है।...

Kaimur Murder Case
पत्नी को न्याय दिलाने के लिए दर-दर भटक रहा पति- फोटो : reporter

Bihar Crime: कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के बरेज गांव के पास चर्चित चांदनी देवी हत्याकांड को एक साल पूरा हो गया, लेकिन अब तक पुलिस इस मामले में आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। हत्या की गुत्थी अनसुलझी रहने से मृतका के परिजनों में गहरा आक्रोश और मायूसी है। परिवार का आरोप है कि वे लगातार पुलिस अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक इंसाफ नहीं मिला है।दरअसल, 27 सितंबर 2025 को चांदनी देवी की घर में ही अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को एक बोरे में रखे जाने की बात सामने आई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की और कई स्तरों पर जांच की, लेकिन एक वर्ष गुजर जाने के बावजूद हत्या के कारणों और कथित आरोपियों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका।

मृतका के पति प्रजापति मिश्रा का कहना है कि वह अपनी पत्नी के हत्यारों को गिरफ्तार कराने और उन्हें सजा दिलाने की मांग को लेकर लगातार पुलिस अधिकारियों से मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह कैमूर एसपी, मोहनिया डीएसपी और थाना स्तर के अधिकारियों से कई बार गुहार लगा चुके हैं।प्रजापति मिश्रा के मुताबिक उन्होंने पुलिस को उन लोगों के नाम भी बताए हैं, जिन पर उन्हें इस हत्याकांड में संदेह है। उनका आरोप है कि इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। पति का कहना है कि लगातार न्याय की गुहार लगाते-लगाते उनका भरोसा भी टूटने लगा है।

प्रजापति मिश्रा ने पत्नी के वियोग और लंबे समय से न्याय नहीं मिलने की पीड़ा में आत्महत्या करने की धमकी भी दी है। यह बयान परिवार की मानसिक और भावनात्मक स्थिति की गंभीरता को दिखाता है। ऐसी स्थिति में परिजनों की सुरक्षा और तत्काल सहायता भी महत्वपूर्ण है।

वहीं, कैमूर एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि पीड़ित परिवार 24 सितंबर को उनसे मिलने आया था। एसपी के मुताबिक चांदनी हत्याकांड में पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।अब इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर एक साल की तफ्तीश के बाद भी चांदनी देवी के हत्यारों तक पुलिस क्यों नहीं पहुंच पाई? जांच में अब तक क्या-क्या सुराग मिले, किन बिंदुओं पर अनुसंधान हुआ और किन कारणों से मामला अब तक लंबित है इन सवालों के जवाब पीड़ित परिवार जानना चाहता है।

NSIT
Nsmch

फिलहाल पुलिस के सामने चुनौती सिर्फ हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने की नहीं, बल्कि लंबे समय से इंसाफ की आस लगाए बैठे परिवार को जवाब देने की भी है। अब देखना होगा कि एसपी के निर्देश के बाद जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है और चांदनी देवी के परिवार को न्याय कब तक मिल पाता है।

रिपोर्ट- देव कुमार तिवारी