पटना में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 9.50 लाख रुपये की ठगी, मोटा मुनाफा के नाम ऐसे फंसाया

Cyber crime in Patna
Cyber crime in Patna- फोटो : news4nation

Bihar News : राजधानी पटना में ऑनलाइन ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का झांसा देकर एक व्यक्ति से करीब 9.50 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित संजय कुमार ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए ठगी की रकम वापस कराने और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


लिखित शिकायत के अनुसार, पीड़ित को ऑनलाइन ट्रेडिंग से संबंधित एक एप के माध्यम से निवेश कर मोटा मुनाफा देने का झांसा दिया गया। इसके बाद बारी बारी से पीड़ित से रुपये साइबर ठगो ने जमा कराये। पीड़ित ने बताया कि उसने आरोपितों के कहने पर एचडीएफसी सिक्योरिटीज एप के माध्यम से लेन-देन किय है। बाद में जब उसने निवेश की गयी राशि निकालने का प्रयास किया,तो उसे अपने  ठगे जाने का एहसास हुआ।

Diarch GO


शिकायत में बताया गया है कि इस दौरान उसके खाते से करीब 9.50 लाख रुपये की राशि निवेश कराई गयी। पीड़ित ने मामले की जानकारी साइबर थाना पुलिस को देते हुए संबंधित मोबाइल नंबर और लेन-देन से जुड़े दस्तावेज भी उपलब्ध कराया हैं। शिकायत में साइबर अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर रकम की बरामदगी की मांग की गयी है।


 जांच के आधार पर ठगी में शामिल आरोपितों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।       

NSIT
Nsmch


पटना से अनिल की रिपोर्ट