LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

PM Modi News: पीएम मोदी के हजारीबाग दौरे से पहले दहशत फैलाने की कोशिश, उग्रवादियों ने 5 हाइवा गाड़ियों को किया आग के हवाले

PM Modi News: पीएम मोदी के हजारीबाग दौरे से पहले दहशत फैलाने

PM Modi News: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल झारखंड के हजारीबाग आने वाले हैं. जहां वो बीजेपी के परिर्वतन रैली का समापन करेंगे। हालांकि, उनके आने के पहले ही स्थानीय उग्रवादियों ने बड़ी घटना को अंजाम दे दिया है। उन्होंने  केरेडारी टंडवा मुख्य पथ पर खड़े 5  हाइवा को आग के हवाले कर दिया है। घटना बीती रात 2 बजे का है. जानकारी के मुताबिक हजारीबाग के स्टाफ होटल से थोड़ा आगे केरेडारी टंडवा पर  8 से 9 की संख्या में उग्रवादियों ने हाइवा ड्राइवरों के साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।

घटना की सूचना पर तुरंत बड़कागांव एसडीपीओ कुलदीप कुमार, थाना प्रभारी अजित कुमार, इंस्पेक्टर अनिल कुमार समेत  एनटीपीसी के अधिकारी रोहित पाल मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी लेकर जांच के आदेश दे दिए। वहीं घटना के बाद से इलाके में दशहत का माहौल है.

Diarch GO

पीएम जनजातीय उन्नत ग्राम योजना का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को झारखंड के हजारीबाग में एक महत्वपूर्ण दौरे पर आएंगे, जहां वे विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर में 'पीएम जनजातीय उन्नत ग्राम योजना' का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के तहत झारखंड के 4000 गांवों को चुना गया है, जिनके विकास और उन्नति के लिए यह योजना लागू की जाएगी। इसके साथ ही, पीएम मोदी कई एकलव्य विद्यालयों का भी उद्घाटन करेंगे, जो आदिवासी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित किए गए हैं।

आदिवासी समूह से संवाद और 'पीएम जनमन कार्यक्रम' का शुभारंभ

पीएम मोदी अपने दौरे के दौरान हजारीबाग के मटवारी इलाके में आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे आदिवासी समूह की समस्याओं और उनकी आवश्यकताओं पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा, पीएम मोदी 'पीएम जनमन कार्यक्रम' का भी शुभारंभ करेंगे, जो ग्रामीण विकास से संबंधित एक प्रमुख योजना है।

NSIT
Nsmch

भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा महासभा' को संबोधन

इसके बाद, प्रधानमंत्री भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा महासभा' को संबोधित करेंगे। इस सभा में वे पार्टी के सदस्यों और जनता को पार्टी की योजनाओं और आगामी चुनावों को लेकर दिशा निर्देश देंगे। यह सभा राज्य में भाजपा के राजनीतिक कार्यक्रमों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

हजारीबाग से रांची और फिर दिल्ली रवाना

अपने हजारीबाग दौरे के बाद पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट लौटेंगे। यहां से वे विशेष विमान के जरिए दिल्ली के लिए रवाना होंगे।