LATEST NEWS

  •  MLA vs MLC
  • MLA vs MLC: MLA और MLC में क्या अंतर है? जानें चुनाव, कार्यकाल, वेतन और अधिकारों

  • Aurangabad robbery case
  • Aurangabad robbery case: औरंगाबाद में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर युवक से लूटपाट, 30 हजार नकद छीने और 70 हजार

  • Bihar AI Policy
  • Bihar AI Policy: बिहार में हर साल 1 लाख युवाओं को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, सम्राट चौधरी का

  • Patna City shooting
  • Patna City shooting: पटना सिटी में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

  • Silver Import India
  • Silver Import India: भारत अगले 6 महीने में खरीदेगा 6,500 टन चांदी, सरकार ने दी आयात की मंजूरी

गुजरात की फार्मा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 5 मजदूरों की मौत, घायलों में कई बिहार-यूपी के श्रमिक

विस्फोट इतना जोरदार था कि इसकी आवाज करीब 15 किलोमीटर दूर तक सुनाई देने की जानकारी सामने आई है। धमाके के बाद प्लांट में मशीनरी के हिस्से और धातु की चादरें बिखर गईं। घटना के बाद परिसर में रासायनिक धुआं और गैस फैलने की भी खबर है।

Gujarat Bharuch Factory Blast
Gujarat Bharuch Factory Blast- फोटो : news4nation

Blast in Gujarat:  गुजरात के भरूच जिले के सायखा GIDC स्थित एक फार्मास्यूटिकल्स फैक्ट्री में शनिवार को हुए भीषण विस्फोट में पांच मजदूरों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा श्यांजिल फार्मा कंपनी में हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में हाइड्रोजन रसायन से जुड़ी प्रक्रिया के दौरान बॉयलर में जोरदार विस्फोट हुआ। हालांकि, धमाके के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

धमाके की आवाज 15 किलोमीटर सुनाई दी 

विस्फोट इतना जोरदार था कि इसकी आवाज करीब 15 किलोमीटर दूर तक सुनाई देने की जानकारी सामने आई है। धमाके के बाद प्लांट में मशीनरी के हिस्से और धातु की चादरें बिखर गईं। घटना के बाद परिसर में रासायनिक धुआं और गैस फैलने की भी खबर है।

मौके पर मौजूद कुछ मजदूरों ने आंखों में तेज जलन की शिकायत की। गैस के संपर्क में आने से कुछ श्रमिकों की तबीयत बिगड़ने की भी जानकारी मिली है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के बाद पूरे औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

NSIT
Nsmch


बिहार और उत्तर प्रदेश के मजदूर भी शामिल

भरूच के पुलिस अधीक्षक अक्षयराज मकवाना ने बताया कि विस्फोट में पांच लोगों की जान गई है, जबकि पांच अन्य घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान जयदीप महेशभाई पटेल और भाविक दिलीपकुमार वसावा, दोनों आमोद के निवासी; वृंद तलाविया, गिर सोमनाथ जिले के निवासी; तथा उत्तर प्रदेश के निवासी अनिकेत हरिलाल गौतम और अर्जुन कुमार राम सिंह गौतम के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, घायलों में पवन कुमार राम सिंह गौतम, मौसम कुमार रामसेवक यादव, शिवदयाल राम अवतार यादव, प्रतीक प्रवीण प्रजापति और प्रियांशु बहादुरलाल शामिल हैं। ये श्रमिक बिहार और उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए गए हैं। सभी का इलाज चल रहा है।


विस्फोट के कारणों की जांच जारी

फैक्ट्री में विस्फोट किन परिस्थितियों में हुआ और क्या इसके पीछे तकनीकी खराबी या सुरक्षा संबंधी कोई चूक थी, इसकी जांच की जा रही है। हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में बचाव और सुरक्षा संबंधी कार्रवाई की गई। जांच के बाद ही घटना के कारणों और संभावित लापरवाही को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।