स्वतंत्रता दिवस पर पटना में बदमाशों का आतंक, अलंकार ज्वेलर्स के मालिक को मारी गोली

दीपक कुमार अपनी दुकान बंद कर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात युवक दुकान का शटर खोलकर अंदर घुस गया। उस समय दुकान में दीपक और उनकी पत्नी मौजूद थीं। इसी दौरान बदमाश से पिस्टल छीनने के प्रयास में गोली चल गई, जो दीपक के पेट में जा लगी।

Alankar Jewellers owner shot
Alankar Jewellers owner shot - फोटो : news4nation

Bihar News : पटना में स्वतंत्रता दिवस के ठीक पहले अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। कंकड़बाग इलाके में कंकड़बाग टेम्पो स्टैंड के पास शालीमार स्वीट्स के समीप स्थित आँचल अलंकार ज्वेलर्स के मालिक दीपक कुमार को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घटना शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है।


जानकारी के अनुसार, दीपक कुमार अपनी दुकान बंद कर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात युवक दुकान का शटर खोलकर अंदर घुस गया। उस समय दुकान में दीपक और उनकी पत्नी मौजूद थीं। बदमाश के हाथ में पिस्टल देखकर दोनों ने उसका विरोध किया और उसे पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान बदमाश से पिस्टल छीनने के प्रयास में गोली चल गई, जो दीपक के पेट में जा लगी।

Diarch GO


गोली चलने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल स्वर्ण व्यवसायी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पटना सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि घायल की हालत फिलहाल स्थिर है।


पुलिस के मुताबिक, वारदात में एक बदमाश दुकान के अंदर दाखिल हुआ था, जबकि उसका एक साथी बाहर मौजूद था। हालांकि, अपराधियों की मंशा अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। घायल दुकानदार के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस लूट, आपसी विवाद समेत सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

NSIT
Nsmch

अनिल की रिपोर्ट