LATEST NEWS

  • बिहार में दुर्गा पूजा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम: इस वर्ष स्थापित होंगी करीब 16 हजार 800 प्रतिमाएं, पुलिस मुख्यालय पूरी तरह अलर्ट
  • बिहार में दुर्गा पूजा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम: इस वर्ष स्थापित होंगी करीब 16 हजार 800 प्रतिमाएं,

  • Bihar News : मुंगेर के ऐतिहासिक किला क्षेत्र की जल्द बदलेगी तस्वीर, आधुनिक सुविधाओं और रोशनी से जगमगाएगा इलाका
  • Bihar News : मुंगेर के ऐतिहासिक किला क्षेत्र की जल्द बदलेगी तस्वीर, आधुनिक सुविधाओं और रोशनी से जगमगाएगा

  • केंद्रीय कृषि मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री विजय सिन्हा, बिहार में 'खेत बचाओ अभियान' की उपलब्धियों को किया साझा
  • केंद्रीय कृषि मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री विजय सिन्हा, बिहार में

  • Bihar News : मुंगेर पुलिस ने अलग अलग ब्रांड के सिगरेट के 22,500 खाली डिब्बे किया जब्त, मौके से दो लोगों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मुंगेर पुलिस ने अलग अलग ब्रांड के सिगरेट के 22,500 खाली डिब्बे किया जब्त, मौके

  • Barh Flag March Durga Puja
  • Durga Puja 2026: बाढ़ में SDM और SDPO के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च, शहर के पूजा पंडालों

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, शीशे दरके, एक महीने में दूसरी घटना

Stone pelting on Vande Bharat train

Vande Bharat Express: देशभर में इन दिनों वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का जलवा है। हर राज्य में वंदे भारत ट्रेन चलाया जा रहा है। एक ओर जहां वंदे भारत ट्रेन से लोगों को यात्रा करने में राहत मिल रही है तो वहीं दूसरी ओर वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की खबरें भी सामने आ रही है। एक बार फिर वंदे भारत ट्रेन पर पथराव का मामला सामने आया है। इस पथराव से वंदे भारत ट्रेन के शीशे दरक गए है।   

मिली जानकारी अनुसार विशाखापत्तनम से दुर्ग आ रही वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया गया है। पथराव ट्रेन के कोच नंबर 34-35 की खिड़की पर किया गया है। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ट्रेन खरियार रोड स्टेशन पहुंच रही थी, इसी दौरान ट्रेन पर पथराव किया गया। पथराव के कारण खिड़की के शीशे दरक गए।

ट्रेन यात्रा कर रहे एक यात्री ने बताया कि खरियार रोड स्टेशन पर पहुंचने से पहले कोच ई-2 की सीट नंबर 34-35 की खिड़की पर पथराव हुआ। इस पथराव से शीशे दरक गए। उक्त यात्री उसी कोच में थे। हालांकि ट्रेन अपनी रफ्तार में थी जिसके कारण अज्ञात तत्वों की पहचान नहीं हो सकी। फिलहाल इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। 


NSIT
Nsmch

बता दें कि, पहले भी इस ट्रेन पर पथराव किया गया था। ईस्ट कोस्ट रेल मंडल के इस सेक्शन में यह दूसरी बार पथराव हुआ है। इसके पहले ट्रायल के दौरान 13 सिंतबर को भी वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया गया था। तब इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया था। जो अब जमानत पर रिहा हैं।