LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

Bihar News : मुंगेर के ऐतिहासिक किला क्षेत्र की जल्द बदलेगी तस्वीर, आधुनिक सुविधाओं और रोशनी से जगमगाएगा इलाका

Bihar News : मुंगेर जिले के ऐतिहासिक किला क्षेत्र का स्वरूप अब पूरी तरह बदलने जा रहा है। शहर के इस प्राचीन इलाके को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर आकर्षक रूप देने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है....पढ़िए आगे

Bihar News : मुंगेर के ऐतिहासिक किला क्षेत्र की जल्द बदलेगी
किला क्षेत्र का होगा कायाकल्प - फोटो : IMTIYAZ

MUNGER : मुंगेर के ऐतिहासिक किला क्षेत्र की अब तस्वीर बदलने वाली है। शहर के इस ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण इलाके को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर आकर्षक स्वरूप देने का काम तेजी से चल रहा है। जिला प्रशासन के अनुसार, किला क्षेत्र में सुंदरीकरण, सड़क चौड़ीकरण और प्रकाश व्यवस्था से जुड़े करीब 90 प्रतिशत कार्य पूरे हो चुके हैं। शेष कार्यों को दीपावली से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद ऐतिहासिक किला क्षेत्र आकर्षक रोशनी से जगमगाता नजर आएगा। खास बात यह है कि इस योजना से आम लोगों, राहगीरों, खिलाड़ियों और पर्यटकों को भी बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

बताते चलें की किला परिसर में व्यवहार न्यायालय, कलेक्ट्रेट समेत कई महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय स्थित हैं। इसके अलावा बबुआ घाट, कष्टहरणी घाट, ऐतिहासिक राजा-रानी तालाब, जयप्रकाश उद्यान और कंपनी गार्डन जैसे प्रमुख स्थल भी इसी क्षेत्र में मौजूद हैं। ऐसे में इस इलाके का व्यवस्थित और सुंदर होना शहरवासियों के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है।

किला क्षेत्र को रोशनी से जगमगाने के लिए 700 से अधिक स्ट्रीट लाइटें, करीब 200 आकर्षक डिजाइन लाइटें और 162 भारत लाइटें लगाने की योजना पर काम किया जा रहा है। वहीं, पोलो मैदान में चार हाइमास्ट टावर लाइटें स्थापित की गई हैं। प्रत्येक टावर पर 42 उच्च क्षमता वाली एलईडी लाइटें लगाई गई हैं, जिससे शाम और रात के समय मैदान में पर्याप्त रोशनी उपलब्ध हो सकेगी। पोलो मैदान में प्रतिदिन बड़ी संख्या में युवा पुलिस और सेना में भर्ती की तैयारी के लिए शारीरिक अभ्यास करते हैं। इसके अलावा यहां खेलकूद और व्यायाम के लिए भी लोग पहुंचते हैं। ऐसे में बेहतर प्रकाश व्यवस्था से युवाओं और खिलाड़ियों को विशेष सुविधा मिलने की उम्मीद है।

वहीं, सौंदर्यीकरण योजना के तहत किला क्षेत्र की संकरी सड़कों का चौड़ीकरण भी किया गया है। सड़क किनारे बैरिकेडिंग और फुटपाथ निर्माण के जरिए यातायात को व्यवस्थित करने के साथ पैदल चलने वालों की सुरक्षा बेहतर बनाने का प्रयास किया गया है। इससे सुबह की सैर करने वाले वरिष्ठ नागरिकों और आम राहगीरों को भी सहूलियत मिलेगी। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि दीपावली से पहले प्रकाश व्यवस्था और सड़क सुधार से जुड़े सभी शेष कार्य पूरे कर लिए जाएं। इसके बाद मुंगेर का ऐतिहासिक किला क्षेत्र न केवल आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, बल्कि इसकी खूबसूरती भी चार चांद लगाएगी।

NSIT
Nsmch

इम्तियाज़ की रिपोर्ट