LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

RAILWAY NEWS : समस्तीपुर में नई दिल्ली जा रही एक्सप्रेस ट्रेन पर बदमाश ने किया पथराव, पैंट्री कार और एसी कोच के शीशे तोड़े

RAILWAY NEWS : समस्तीपुर में नई दिल्ली जा रही एक्सप्रेस ट्रे

SAMASTIPUR : बिहार में लगातार ट्रेनों को निशाना बनाया जा रहा है और पथराव करने की घटनाएं सामने आ रही है। अब तक वंदे भारत एक्सप्रेस पर ही पत्थर फेंके जा रहे थे। अब दूसरी ट्रेनों पर भी पथराव शुरू हो गया है। समस्तीपुर में बीती रात जय नगर से नई दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर असमाजिक तत्वों द्वारा पथराव की घटना सामने आई है। इस इस पथराव में ट्रेन के कई बोगी के शीशे टूट गए हैं। घटना के बाद आरपीएफ की टीम मामले की जांच में जुट गई है।

मामले में पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के अधिकारियों ने कहा कि जयनगर से नई दिल्ली जा रही 12561 स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस पर समस्तीपुर स्टेशन से ट्रेन खुलते ही गुरुवार रात एक युवक ने ताबड़तोड़ पत्थर मारा। । इससे पैंट्री कार, AC कोच बी 1 और ए 1 के कई शीशे टूट गए। इस घटना को किसी और ने नहीं बल्कि एक पागल शख्स ने दी है। ईसीआर के अनुसार इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। 

लोको पायलट ने तुरंत रोक दी ट्रेन

वह अचानक चलती ट्रेन पर । पत्थर लगते ही सतर्क लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी और कुछ देर बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान भी मौके पर पहुंचे और छानबीन में जुट गए। कुछ देर बाद ट्रेन मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हो गई। मुजफ्फरपुर स्टेशन पर ट्रेन के क्षतिग्रस्त शीशे को ठीक किया गया फिर ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया गया।