LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

JAMUI CRIME : झूठा बयान देकर पुलिस को चकमा देनेवाले फर्जी आईपीएस मिथिलेश मांझी की बढ़ी मुश्किलें, अब होगी कानूनी कार्रवाई

JAMUI CRIME : झूठा बयान देकर पुलिस को चकमा देनेवाले फर्जी आई

JAMUI :  बिना यूपीएससी पास किए फर्जी तरीके से आईपीएस की वर्दी पहननेवाले लखीसराय के मिथिलेश मांझी की मुश्किलें बढ़नेवाली है।  कुछ दिन पहले पकड़े जाने के बाद जमुई पुलिस के सामने उसने जो बयान दिया था, वह झूठा साबित हुआ है। जिसके बाद अब मिथिलेश मांझी पर पुलिस की कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। खुद जमुई के एसडीपीओ ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 

बता दें कि जमुई के बाजार में आईपीएस की वर्दी में मिथिलेश को जमुई पुलिस ने पकड़ा था। उसके पास से पुलिस ने एक नकली पिस्टल भी जब्त किया था। जिसके बाद उसे थाने लाया गया। जहां उसने पुलिस के सामने बयान दिया था कि मनोज सिंह नाम के एक शख्स ने उसे IPS बनाने के नाम पर ढाई लाख रुपये की ठग लिए थे और उसी ने उसे वर्दी और पिस्तौल दी थी। साथ ही उसने बताया कि यह पैसे उसके मामा ने दिए थे। मामले में पुलिस ने उसके बयान को सही मानकर बिना कोई केस दर्ज किए छोड़ दिया था।

लेकिन इसी बीच पुलिस ने जब उसके बयान की जांच कराई तो कुछ ही कहानी सामने आई। जांच में पता चला कि मिथिलेश ने मनोज के जिस नंबर की जानकारी पुलिस को दी थी, यह नंबर कई महीनों से बंद है। इसके बाद मिथिलेश के मोबाइल की जब कॉल डिटेल निकाली गई तब यह पता चला कि वो 20 सितंबर को वो खैरा गया ही नहीं था। 

बहरहाल, मिथिलेश का सच सामने आने के बाद पुलिस उसे सरगर्मी से तलाश रही है। पुलिस को आशंका है कि जिस तरह उसने फर्जी आईपीएस की वर्दी पहनी थी उसी तरह उसकी बताई कहानी भी फर्जी है। 

NSIT
Nsmch

बता दें कि मिथिलेश मांझी मूल रूप से हलसी थाना क्षेत्र के गोवर्धनबीघा गांव का रहने वाला है। उसके पिता का नाम भगलू मांझी है। 18 साल के मिथिलेश मांझी को पिछले महीने 20 तारीख को सिकंदरा-जमुई रोड स्थित बंधन बैंक के नजदीक आईपीएस की वर्दी पहनकर घूम रहा था। उसके पास रिवॉल्वर भी थी। बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया था। हालांकि, रिवॉल्वर नकली थी।