LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

पैसे के लालच में पत्नी के साथ मिलकर युवक ने रची अपहरण की झूठी कहानी, आरोपी को सारण पुलिस ने जामनगर से किया सकुशल बरामद

पैसे के लालच में पत्नी के साथ मिलकर युवक ने रची अपहरण की झूठ

CHAPRA : धन के लालच में आकर अपनी पत्नी संग मिलकर अपने अपहरण की झुठी साजिश रचने के मामले का सारण पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन किया है। सारण पुलिस ने अपहृत युवक को गुजरात के जामनगर से सकुशल बरामद किया है। पुलिस ने अपने ही अपहरण की साज़िश रचने वाले युवक के पास से तीन लाख रुपए नकद सहित अन्य सामान भी बरामद किया है।

इस संबंध में सदर एसडीपीओ राजकिशोर सिंह ने बताया कि दिनांक 21/08/2024 को राजेश कुमार पिता द्वारिका प्रसाद निवासी साहेबगंज बुट्टनबाडी थाना नगर थाना जिला सारण के द्वारा अपने भाई सचिन कुमार उम्र 38 वर्ष  का पटना से छपरा आने के क्रम में गरखा थाना क्षेत्र से गुमशुदा होने के संबंध में एक लिखित आवेदन दिया था। जिस संबंध में गरखा थाना में कांड संख्या 530/24 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। 

Diarch GO

मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी द्वारा मामले के उद्भेदन को लेकर अनुसंधान शुरू किया गया। अनुसंधान के क्रम में सीसीटीवी कैमरे के सुक्ष्म अवलोकन एवं लगातार छापामारी एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर इस कांड के अपहृत युवक सचिन कुमार को गुजरात के जामनगर से सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ के क्रम में अपहृत युवक ने बताया कि वह अपने से गुजरात जाकर छिपकर रह रहे थे। 

इस मामले में युवक की पत्नी युवक के सम्पर्क में थी एवं लगातार युवक से मोबाइल पर बात कर रही थी। साथ ही पुलिस के पास आकर अपने पति के अपहरण की बात बताकर पुलिस को गुमराह भी कर रही थी। पुलिस ने युवक के पास से तीन लाख रुपए नकद, सोने जैसा दिखने वाला चौकोर धातु का टुकड़ा 245 ग्राम, डेल कम्पनी का एक लैपटॉप, एक पासपोर्ट एवं बैंक में जमा किए गए पैसों की जमा पर्ची सहित अन्य सामग्री बरामद की है।

NSIT
Nsmch

छपरा से शशि की रिपोर्ट