LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

Crime News: हैवान पति की करतूत, गर्भवती पत्नी को चाकू, पेचकस और पिलास से गोदा, अस्पताल में मौत से कर रही है संघर्ष

Crime News:  हैवान पति की करतूत, गर्भवती पत्नी को चाकू, पेचक

Buxer: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पांडेयपट्टी गांव में मंगलवार की रात पति ने अपनी गर्भवती पत्नी को निर्ममता पूर्वक पेचकस, चाकू और पिलास से गोद कर जख्मी कर दिया। महिला के पूरे शरीर पर गहरे जख्म के निशान बन गए। जख्मी महिला को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।

महिला की स्थिति नाजूक

महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। जख्मी महिला की बहन ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आराेपी पति रवि चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला:

घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक सिमरी थाना क्षेत्र के बड़का राजपुर निवासी जवाहर चौधरी की पुत्री, प्रीति की शादी पिछले वर्ष पांडेयपट्टी निवासी राज नारायण चौधरी के पुत्र रवि चौधरी से हुई थी। शादी के बाद से पति रवि चौधरी के साथ-साथ उनके पिता राज नारायण चौधरी एवं चाचा जगनारायण चौधरी आदि उन्हें दहेज के लिए परेशान करते थे। प्रीति जब गर्भवती हुई तो कुछ दिन ससुराल में रहने के बाद वह सिमरी थाना क्षेत्र के नगरपुरा गांव स्थित अपनी मौसी के यहां चली गई थी। जहां से मंगलवार को उसका पति वापस लेकर पांडेयपट्टी लेकर आया। मंगलवार की रात तकरीबन 11:00 बजे उसने घर का दरवाजा बंद कर पत्नी पर ताबड़तोड़ कैची, पेचकस तथा पिलास आदि से वार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। हल्ला सुन जब घर वाले जागे तो उन्होंने दरवाजा तोड़कर महिला को निकाला और स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

चंदे से चल रहा महिला का इलाज:

वार्ड पार्षद दिलीप कुमार ने बताया कि महिला के ससुराल वाले अब आर्थिक मदद भी नहीं कर रहे हैं। ऐसे में महिला के इलाज के लिए गांव वालों से चंदा मांगा जा रहा है।

NSIT
Nsmch

क्या कहते है चिकित्सक:

सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ एससी मिश्रा ने बताया कि महिला के शरीर पर धारधार हथियार के वार के कई निशान हैं। महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। गर्भ में पल रहे शिशु की जान पर भी खतरा बना हुआ है।

रिपोर्ट- संदीप वर्मा