LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

Crime in Siwan: मोबाइल छीनने का विरोध करना युवक को पड़ा महंगा, अपराधियों ने युवक के पैर में मारी गोली

Crime in Siwan: मोबाइल छीनने का विरोध करना युवक को पड़ा महंग

Siwan: सीवान में अपराधियों ने मोबाइल छिनने का विरोध करने पर एक युवक को गोली मार दी है।गोली युवक के पैर में लगी हैं।जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक को सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है।

युवक शौच कर घर लौट रहा था,इसी दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है।घटना महाराजगंज थाना क्षेत्र के रिसौरा गांव की है।घायल युवक की पहचान रिसौरा गांव निवासी सुरेन्द्र प्रसाद के पुत्र कमलेश कुमार के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि युवक गांव में घर से कुछ दूरी पर शौच करने के लिए गया हुआ था।जब वह शौच कर घर लौट रहा था तभी बाइक सवार अपराधियों ने उसे घेर लिया और उसका मोबाइल छिनने लगे।जब युवक ने विरोध किया तो अपराधियों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और गोली चला दी।जिससे एक गोली युवक के पैर में जा लगी और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के अपराधी मौके से फरार हो गए।

वहीं परिजनों के द्वारा घायल युवक को सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया।फिलहाल पुलिस घायल युवक के बयान के आधार पर घटना की जांच में जुटी हुई है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- परवेज महमूद