LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस जांच में जुटी
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने

  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब किया जब्त, 6 तस्करों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब

  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत,

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

Bihar Road Accident: समस्तीपुर में कार-ऑटो की भीषण टक्कर, तीन की मौत, 5 घायल

Bihar Road Accident: समस्तीपुर में कार-ऑटो की भीषण टक्कर, ती

Bihar Road Accident: बिहार में सड़क हादसों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। एक के बाद एक सड़क दुर्घटना में लोगों अपनी जान गंवा रहे हैं। ताजा मामला समस्तीपुर का है। जहां सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। दरअसल, पूरा मामला जिले के उजियारपुर थाना के जनकपुर में नेशनल हाइवे-28 का है। बताया जा रहा है कार और ऑटो में जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। 

जानकारी अनुसार मुसरीघरारी की ओर से दलसिंहसराय की ओर ऑटो तो वहीं दलसिंहसराय से मुसरीघरारी की ओर से कार आ रही थी। इसी बीच जनकपुर में एनएच 28 पर तेज रफ्तार कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। इस टक्कर में ऑटो सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में दो महिल और एक पुरुष शामिल है। वहीं कार और ऑटो चालक सहित दो अन्य लोग गंभीर रुप से घायल है।

Diarch GO

घटना बुधवार(2 अक्टूबर) दोपहर 12 बजे की बताई जा रही है। घायलों को आनन-फानन में दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची उजियारपुर थाने की पुलिस मामले का जांच कर रही है।  बताया जा रहा है कि एक महिला और पुरुष की मौत मौके पर ही हो गई थी तो वहीं एक महिला की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हो गई। 


NSIT
Nsmch

वहीं इस दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच जामकर आवागमन बाधित कर दिया। घटना में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तो वहीं ऑटो के परखच्चे उड़ गए। वहीं घायलों में कार का चालक दरभंगा जिला के बहादुरपुर थाना के कबीरपुर गांव निवासी सूर्यमोहन झा (46), विभूतिपुर थाना के मुस्तफापुर के राजकुमार पासवान (25), विभूतिपुर के ही समर्था कल्याणपुर के सुरेंद्र पासवान (40), दलसिंहसराय के बसधिया का राजनं कुमार राय (24) शामिल है। सूर्यमोहन झा कार का चालक बताया गया है। जो कोलकाता से दरभंगा जा रहा था।